फरार आरोपी पर इनाम घोषित
रायपुर,, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शोएब ढेबर पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है।
तेलीबांधा थाना पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम रखा है। आरोपी की गिरफ्तारी या गिरफ्तारी करवाने वाली सूचना देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।
बता दें कि आरोपी शोएब ढेबर तेलीबांधा थाने के अपराध क्रमांक 403/2026 में फरार आरोपी है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है।
पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल ने इनाम की उद्घोषणा जारी की है।

