धूंध से ढका छत्तीसगढ़ 98 प्रतिशत नमी

छाया घना कोहरा तापमान 21 डिग्री, हवा में नमी 98 प्रतिशत पहुंचा

रायपुर..राजधानी रायपुर में आज सुबह से घना कोहरा और ओस छाई रही। सुबह तापमान 21 डिग्री रहा और नमी 98 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे विजिबिलिटी काफी कम रही। दिन में बादल छंटने के बाद धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक गिरेगा, जिससे सुबह-सुबह ठंड और कोहरा और बढ़ेगा।

सूर्य भी हुआ सफेद

अक्सर सूर्य आग के गोले की तरह नजर आता है । धूंध और नमी की वजह से सूर्य भी दुधिया सफेद नजर आ रहा था। उत्सुक्ता के साथ लोग आकाश की ओर टकटकी लगा कर देख रहे थे। अक्सर ऐसा नजारा देखनें को नहीं मिलता।

हवाई सेवाओं पर असर,

रायपुर,कोरिया,जशपुर,पेड्रारोड,सरगुजा सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते राहगिरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है, साथ साथ हवाई सेवाओं पर धूंध की वजह से असर पढ़ता है। विजिबिलिटी कम होनें की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ जाती है।

कितना रहेगा आज तापमान,

आज दिन में: अधिकतम 28 डिग्री, न्यूनतम 20 डिग्री

सुबह: बादल छाए रहेंगे, धीरे-धीरे धूप निकलेगी

दोपहर बाद: धूप के साथ आंशिक बादल, तापमान 26-27 डिग्री तक जाएगा

शाम-रात: साफ, तापमान 25 डिग्री से घटकर 22 डिग्री, रात में फिर कोहरा बढ़ेगा

3-5 किमी प्रति घंटा, धीमी हवा, दिशा बदलती रहेगी

बारिश आज बारिश की संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत है, यानी बारिश नहीं होगी

एक्यूआई: 175 – अनहेल्दी, पीएम 2.5 ज्यादा है, सुबह टहलने वालों को मास्क लगाना चाहिए

23 नवंबर, सोमवार अधिकतम 28 डिग्री, न्यूनतम 19 डिग्री। दिन में ज्यादातर बादल, रात में आंशिक बादल। सुबह फिर कोहरा रहेगा।