का जादू डारे गोरी रे से होगा डॉ. अनुष्का सोन का धमाकेदार डेब्यू

मया के जादू में डूबी छत्तीसगढ़ की माटी
रायपुर..जब बात अपनी माटी की हो, अपनी भाषा की हो, और अपनी संस्कृति की हो, तो दिल अपने आप खिंचा चला जाता है। कुछ ऐसा ही जादू लेकर आ रहा है नया छत्तीसगढ़ी म्यूजिक वीडियो का जादू डारे गोरी रे, जो रिलीज से पहले ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
इस गीत के जरिए छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ. अनुष्का सोन अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे राज चंद्राकर। खास बात ये है कि दोनों कलाकारों के लिए ये पहला म्यूजिक वीडियो है, इसलिए दोनों के लिए ये सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक सपना है।

डॉ. अनुष्का सोन ने कई इंटरव्यू में कहा था कि वो अपने करियर की शुरुआत छत्तीसगढ़ की धरती से ही करना चाहती हैं। अब का जादू डारे गोरी रे से उनका वो सपना सच हो रहा है। अपनी मातृभाषा छत्तीसगढ़ी से शुरुआत करके उन्होंने अपनी माटी के प्रति अपने प्यार को सबके सामने रख दिया है।गीत को आवाज दी है छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक आचार्य साहू और अनीता मंडल ने, जिनका मया मया होगे गीत पहले ही लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। ऐसे में इस नए गीत से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस गीत का निर्देशन सुमीत बसईवाला ने किया है। मां तारा रिकॉर्ड्स छत्तीसगढ़ी के बैनर तले इसकी रिकॉर्डिंग और संगीत निर्माण हुआ है, जबकि निर्माता हैं अनंत कुमार। का जादू डारे गोरी रे सिर्फ एक गाना नहीं है, ये छत्तीसगढ़ की भाषा, कला, संस्कृति और यहां की प्रतिभाओं को मंच देने की एक खूबसूरत कोशिश है।
