इंसानियत के सौदागर गिरफ्तार,

नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री का पर्दाफाश, डॉक्टर भी गिरोह में शामिल

रायपुर..राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के खेल का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस गिरोह में डॉक्टर से लेकर नर्स तक शामिल थे। थाना आजाद चौक पुलिस ने डॉक्टर सहित 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डॉक्टर का फर्जी खेल, 3 डिलीवरी और 26 जन्म प्रमाण पत्र

पुलिस जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा डॉक्टर को लेकर हुआ है। आरोप है कि डॉक्टर बिना अस्पताल में भर्ती किए ही अस्पताल की सील लगाकर फर्जी डिस्चार्ज टिकट बना देता था। वही फर्जी टिकट महिला आरोपी कृतिका साहू को दिया जाता था, ताकि बच्चे को कानूनी दिखाया जा सके। पूछताछ में डॉक्टर ने बताया है कि साल 2026 में उसके यहां सिर्फ 3 डिलीवरी हुईं, लेकिन 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। पुलिस ने डॉक्टर के पास से प्रार्थिया के इलाज के सारे दस्तावेज और ओपीडी रजिस्टर जब्त कर लिया है।

आज की बड़ी गिरफ्तारी,

पुलिस ने आज जिन 3 आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम हैं।

डॉ. खिर सिंधु महानंद, उम्र 45 साल, मोतीलाल नगर कोटा, रायपुर,प्रकाश कुमार कौरव, उम्र 45 साल, अमलीडीह, रायपुर,अश्वनी शर्मा, उम्र 38 साल, रामकुंड विहार, रायपुर

नर्स और पैसे वाला आदमी भी गिरफ्तार

प्रकाश कुमार कौरव पुरुष नर्स का काम करता था। अश्वनी शर्मा पर पैसों के लेन-देन का आरोप है। पुलिस के अनुसार ये दोनों कृतिका साहू, गीतिका नाग, अहिल्या नामदेव और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल थे।

गिरोह कैसे करता था सौदा

पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और अविवाहित गर्भवती महिलाओं को तलाशता था। उन्हें प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराता था। बच्चा पैदा होते ही उसकी खरीद-बिक्री का सौदा कर देता था। सौदे से मिले पैसों का आपस में बंटवारा कर लेते थे। इस मामले की प्रार्थिया को भी इसी तरह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पहले पकड़ी गई थीं 3 महिलाएं

इससे पहले थाना आजाद चौक पुलिस ने इसी प्रकरण अपराध क्रमांक 307/26 में 3 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया था।कृतिका साहू, उम्र 34 साल, आमापारा रामकुंड, रायपुर,अहिल्या नामदेव, उम्र 40 साल, सीतानगर गोगांव, गुढ़ियारी,गीतिका नाग, उम्र 36 साल, स्टोर पारा पुरैना भिलाई 03, दुर्ग इन्हीं महिलाओं से पूछताछ के बाद आज डॉक्टर सहित 3 और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारियां पुलिस ने की है। आगे और भी गिरफ्तारियां पुलिस कर सकतीहै। पुलिस का कहना है कि गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। उनकी भूमिका की भी विस्तृत जांच जारी है।

बाइट–1-रॉबिन गुरिया डीसीपी पश्चिम,