51  खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

51  खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

रायपुर…छत्तीसगढ़ के जूनियर एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गोवा में आयोजित 37वीं जूनियर वेस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 40 पदक अपने नाम किए हैं। इसमें 10 गोल्ड, 18 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।इस दमदार प्रदर्शन के दम पर प्रदेश के 51 खिलाड़ियों ने चेन्नई, तमिलनाडु में होने वाली जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।खेल संचालनालय में हुआ सम्मानइस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद आज सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में खेल संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो और उप संचालक रश्मि ठाकुर से मुलाकात की।संचालक श्रीमती खलखो ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि अगर सही मार्गदर्शन और मेहनत हो तो हम किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले 51 खिलाड़ियों को विशेष शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे चेन्नई में भी प्रदेश के लिए मेडल लेकर आएंगे।ये रहे मौजूदइस सम्मान समारोह के दौरान कोच और संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से जी एस बामरा, परविंदर सिंह ग्रेवाल, आदित्य सिंह ठाकुर, रवि धनगर, रितिका सिंह, सुदर्शन सिंह, सुनील नायर, अनिरुद्ध सुना, दीपक पटेल, दिनेश तांडी, तुलसी साहू, हिमांशु चंद्राकर, आशीष जायसवाल, कपिल चौधरी उपस्थित थे।गौरतलब है कि इस बार छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन पिछले सालों की तुलना में सबसे बेहतर रहा है। एथलेटिक्स संघ ने बताया कि खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे महीनों की कड़ी मेहनत और अनुशासित ट्रेनिंग है। अब सभी की निगाहें जूनियर नेशनल चैंपियनशिप पर टिकी हैं।