1 महीने में 4वां तूफान, अब चक्रवात अक्वान की दस्तक

20 नवंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, बस्तर में सबसे ज्यादा खतरा

रायपुर..बंगाल की खाड़ी एक महीने के भीतर चौथे तूफान का सामना कर रही है। अब चक्रवात अक्वान ने दस्तक दे दी है। इसका असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग ने 20 नवंबर को बस्तर संभाग में मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के किसान को अलर्ट रहनें की जरुरत है। फसलों को खेत में काट कर ना छोड़े। कटी हुई फुसलों को सुरक्षित रखे। मौसम का कहर एक बार फिर से हो सकता है।

छत्तीसगढ़ में कहां-कैसा असर होगा

20 नवंबर – बस्तर में सबसे ज्यादा असर बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिले में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। यहां करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। बस्तर संभाग के शेष अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 20 और 21 नवंबर – रायपुर, दुर्ग, बिलासपुरबंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने के कारण 20 और 21 नवंबर को रायपुर, दुर्ग संभाग और बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की वर्षा संभव है।

कहां पहुंचा है चक्रवात अक्वान

एक गहरा अवदाब इस समय दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।इसके लगातार उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रबल होकर आज शाम को चक्रवात अक्वान के रूप में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग तथा उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचने की संभावना है। उसके बाद यह और अधिक प्रबल होकर 17 नवंबर को प्रबल चक्रवात के रूप में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित होगा। इसके बाद यह और अधिक प्रबल होकर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश और यनम के बीच नेल्लौर और तूनी के मध्य 20 नवंबर को अति प्रबल चक्रवात के रूप में पहुंचेगा। इस समय इसमें हवा की अधिकतम गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तथा झंझावात 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है।