आक्रोशित आंदोलनकारियों ने घेरा शिक्षामंत्री का बंगला
रायपुर…सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने आज सुबह 6.30 बजे से नया रायपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले पर घेराव किया। अभ्यर्थी अपनी पीड़ा और लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर सरकार के सामने पहुंचे।अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले लगभग 11 महीनों से वे अपनी नियुक्ति की आस में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। परिवार से दूर रहकर धरना-प्रदर्शन कर रहे इन युवाओं की मांग है कि शेष रिक्त पदों पर पात्र डीएड अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए।अभ्यर्थियों ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के 26 सितंबर 2025 के आदेश के बावजूद अब तक नियुक्ति को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। लंबे इंतजार, आर्थिक परेशानियों और मानसिक पीड़ा के बीच अभ्यर्थी एक बार फिर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने मंत्री बंगले पहुंचे।उन्होंने कहा कि हमारी मांग कोई भीख नहीं, बल्कि पात्रता और न्याय के आधार पर रोजगार पाने का अधिकार है।
दुसरा घेराव
शिक्षामंत्री के बंगले का दुसरी बार घेराव हुआ है। एक बार पहले भी अपनी मांगों को लेकर पहले भी बंगले का घेराव हो चुका है । आज जब आंदोलनकारी पहुंचे तब अफरातफरी मच गई। आन-फानन में पुलिस बल बुलाया गया और वहां से आंदोलनकारियों को हटाया गया ।
कोर्ट के आदेश के बाद नहीं हो रहा नियुक्ति
डीएड आंदोलनकारियों ने सीधा सीधा आरोप लगाया है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी उनकी नियुक्तियां नहीं हो रही है। जिसके चलते सभी योग्य अभ्यार्थियों के घर में रोजी-रोटी की चिंता लगातार समस्या खड़ी हो रही है।
