3 आदतन बदमाश 6 जिलों से बाहर
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट आदतन बदमाशों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।असामाजिक आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गंभीर एवं अनेक आपराधिक मामलों में संलिप्त 03 आदतन बदमाशों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत जिलाबदर की कार्यवाही की गई है।
पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.)* द्वारा पुलिस उपायुक्त उत्तर एवं पश्चिम क्षेत्र के प्रतिवेदन, अनावेदक के आपराधिक इतिहास, प्रकरणों में उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के कथनों का परीक्षण करने के उपरांत तीनों बदमाशों को रायपुर सहित समीपवर्ती राजस्व जिला गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार, दुर्ग जिले की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया गया है।

गोकुल नंदन साहू पिता भागवत राम साहू उम्र 22 वर्ष, निवासी एकता चौक, दलदल सिवनी, थाना पंडरी, रायपुर
अनावेदक वर्ष 2020 से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और थाना पंडरी का गुण्डा बदमाश है। थाना पंडरी क्षेत्र में हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, मारपीट, खतरनाक आयुध से चोट पहुंचाने जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। इसके विरुद्ध कुल 09 प्रकरण दर्ज हैं।

2 प्रकरण सन्नी ध्रुव पिता चेतुराम उम्र 28 वर्ष, निवासी ब्लॉक नंबर-13, मकान नंबर 09, बी.एस.यू.पी. कॉलोनी सरोना, थाना डी.डी. नगर, रायपुर अनावेदक वर्ष 2017 से सक्रिय असामाजिक एवं आदतन अपराधी है। थाना डी.डी. नगर क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाना, संपत्ति को क्षति पहुंचाने, रिश्वत संबंधी अपराध एवं आर्म्स एक्ट जैसे अपराधों में संलिप्त रहा है। इसके विरुद्ध कुल 9 प्रकरण दर्ज हैं।

3 आरोपी रफीक खान उर्फ भूरू पिता हबीब खान उम्र 24 वर्ष, निवासी शक्ति नगर खम्हारडीह, थाना खम्हारडीह, रायपुर अनावेदक वर्ष 2021 से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। थाना खम्हारडीह क्षेत्र में अश्लील गाली-गलौज, धमकी, आपराधिक अभित्रास, खतरनाक आयुध से चोट, रात्रि में ताला तोड़कर चोरी, अवैध हथियार से डराना-धमकाना, अवैध शराब बिक्री/परिवहन जैसे अपराधों में संलिप्त रहा है। इसके विरुद्ध कुल 11 प्रकरण* दर्ज हैं।
