103 किलो गांजा तस्करी वरुण सिंह को 15 साल का कठोर कारावा

विवेचना अधिकारी निरीक्षक प्रशांत राव

रायपुर/रायगढ़ पुलिस को NDPS मामले में बड़ी सफलता मिली है। 103 किलो गांजा तस्करी के आरोपी को विशेष न्यायालय ने 15 साल के कठोर कारावास और 1.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) अश्वनी कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने आरोपी वरुण सिंह पिता राणा प्रताप सिंह (32 वर्ष), निवासी सीसीएल कॉलोनी, वार्ड-12, बैकुंठपुर, जिला कोरिया को दोषी ठहराया है।

क्या था मामला?

10 सितंबर 2023 को थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम नवापाली मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए वरुण सिंह को पकड़ा था। उसके कब्जे से 20 पैकेट में कुल 103.150 किलो गांजा बरामद हुआ था। आरोपी बिना वैध लाइसेंस के गांजे का परिवहन कर रहा था। इस पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्र. 452/2023 धारा 20(बी) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर ने की थी। विशेष लोक अभियोजक वेद प्रकाश पटेल की प्रभावी पैरवी में अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में 14 गवाहों के बयान और 65 महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत किए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को धारा 20(बी)(ii)(C) NDPS Act में दोषी मानते हुए सजा सुनाई।एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य संकलन और त्रुटिरहित विवेचना के निर्देश दिए हैं, ताकि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।