नारी सुरक्षा को लेकर रायपुर की सड़कों पर उतरीं महिलाएं

नारी सुरक्षा को लेकर रायपुर की सड़कों पर उतरीं महिलाएं,

मोतीबाग चौक पर पुलिस ने रोका, गूंजा नारा

रायपुर महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों और असुरक्षा के मुद्दे को लेकर शनिवार को राजधानी रायपुर में महिलाओं, युवतियों और छात्रों ने पैदल मार्च निकाला। महिला थाना चौक से शुरू हुआ ये शांतिपूर्ण मार्च मोतीबाग चौक तक पहुंचा, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।इस दौरान मौके पर जमकर नारेबाजी हुई।

एक कचौरी, दो समोसे वाले नारे ने खींचा ध्यान

मार्च के दौरान नारी सुरक्षा हमारा अधिकार है, कोई एहसान नहीं” जैसे नारों के साथ एक अलग नारा भी खूब गूंजा – एक कचौरी, दो समोसे, इन मर्दों का क्या भरोसा! प्रदर्शन में शामिल छात्राओं के इस नारे ने सड़क पर मौजूद लोगों का ध्यान खासा खींचा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ये नारा पुरुषवादी सोच पर तंज है और महिलाओं की असुरक्षा की भावना को दर्शाता है।

15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ कागजों और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। स्कूल-कॉलेज, सड़क, बस, ऑफिस हर जगह सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए ताकि महिलाएं बिना डर के आ-जा सकें।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 15 सूत्रीय मांग पत्र शासन के सामने रखा, जिसमें मुख्य मांगें ये रहीं -मुफ्त सैनिटरी पैड की उपलब्धताछात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल-कॉलेजों में विशेष व्यवस्थामहिला पुलिस गश्त बढ़ानाकार्यस्थलों पर महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करनासाइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाईपीड़ितों को त्वरित न्यायक्या बोलीं प्रदर्शनकारीप्रियंका उपाध्याय ने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा कोई एहसान नहीं, हमारा अधिकार है। हर लड़की को बिना डर के घर से बाहर निकलने और सुरक्षित माहौल में जीने का अधिकार मिलना चाहिए।”लिली श्रीवास ने कहा, “महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। जब तक महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, तब तक समानता की बात अधूरी रहेगी।”पुनेश्वर लहरे ने कहा, “महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में युवाओं को भी आगे आना होगा। अपराधों पर सख्त कार्रवाई हो और उनकी जायज मांगों को गंभीरता से सुना जाए।”प्रदर्शन में प्रियंका उपाध्याय, लिली श्रीवास, पुनेश्वर लहरे, मंजिमा सांडिल, मिताली, रागनी, रूबेन, इंडिया उपासना, निधि, सौरभ, उनती, खुशबू, नयनसी, लिज़ा, स्वाति सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर मार्च को वहीं समाप्त कराया और मांग पत्र लेने की बात कही।