साहित्य सृजन की स्वर्णिम यात्रा

 

 

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे  की रिपोर्ट

रायपुर में 50 कवियों ने किया काव्य पाठ, पत्रकारों का भी हुआ सम्मानरायपुर। शब्द कभी मौन नहीं होते, वे विचार बनकर जन्म लेते हैं… इसी भाव को साकार किया साहित्य सृजन संस्थान की 50वीं काव्य संध्या ने। रविवार को सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित ये स्वर्णिम काव्य संध्या शब्दों की साधना, संवेदनाओं का उत्सव और साहित्य के सम्मान का संगम बन गई।जब 50 कवियों ने एक साथ मंच से अपनी रचनाओं से समाज, जीवन और मानवीय संवेदनाओं को स्वर दिया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। ये सिर्फ कविता पाठ नहीं था, बल्कि छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का उत्सव था।

डॉ. संजय अलंग रहे उपस्थित,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस डॉ. संजय अलंग मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई की वरिष्ठ राष्ट्रीय कवयित्री संतोष झांझी और कोरबा की लोकप्रिय कवयित्री फिरोजा खान ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा ने की।सभी अतिथियों ने कहा कि कविता केवल शब्दों का संयोजन नहीं, संवेदनाओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। कविता कभी समाज को आईना दिखाती है तो कभी मन के भीतर तक उतर जाती है।50 कवि, 50 भाव, एक मंच50वीं काव्य संध्या का सबसे बड़ा आकर्षण 50 कवियों का काव्य पाठ रहा। हर कवि का अंदाज अलग, हर रचना की भावभूमि अलग। किसी ने प्रेम की कोमलता को शब्द दिए, तो किसी ने सामाजिक विसंगतियों पर चोट की। किसी ने छत्तीसगढ़ी माटी की सुगंध बिखेरी तो किसी ने समकालीन जीवन के संघर्ष को स्वर दिया।निरंतर 50 महीनों तक हर महीने काव्य संध्या का आयोजन करना अपने आप में एक साधना है। साहित्य सृजन संस्थान ने ये साबित किया कि जब शब्दों के प्रति सम्मान और सृजन के प्रति समर्पण हो तो परंपरा टूटती नहीं, और मजबूत होती है।साहित्यकारों के साथ पत्रकारों का सम्मानइस स्वर्णिम अवसर पर साहित्य के साथ-साथ पत्रकारिता को भी सम्मान दिया गया। संस्थान ने साहित्य और संस्कृति की श्रेष्ठ कवरेज करने वाले पत्रकारों को ‘श्रेष्ठ रिपोर्टिंग सम्मान-2026’ से सम्मानित किया। वहीं सभी 50 कवियों को ‘श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान’ देकर प्रोत्साहित किया गया।आयोजकों ने कहा कि साहित्यकार और पत्रकार दोनों ही समाज की चेतना को दिशा देते हैं। एक कलम से संवेदना लिखता है तो दूसरा सच को जन-जन तक पहुंचाता है। दोनों के बिना जागरूक समाज की कल्पना अधूरी है।वृंदावन हॉल में देर शाम तक चली इस काव्य संध्या ने ये संदेश दिया कि रायपुर सिर्फ विकास की राजधानी नहीं, शब्दों और संवेदनाओं की भी राजधानी