दुकानदारों ने साढ़े 11 लाख का सरकारी राशन कर दिया गायब, अब जाना पड़ेगा जेल

00 दो महीने सितंबर और अक्टूबर का उठाया राशन, हितग्राहियों को किया ही नहीं वितरण

00 रास्ते में ही कर दिया गायब, दुकान में केवल 46 क्विंटल चावल और 19.88 क्विंटल नमक ही मिला

00 फूड विभाग ने खरसिया  थाने में कराया एफआईआर दर्ज

फोटो_ राशन

रायगढ़। खरसिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनबरसा के दुकान संचालकों ने रास्ते से ही साढ़े 11 लाख का सरकारी राशन गायब कर दिया है। यह हम नहीं बल्कि फूड विभाग का जांच कह रहा है। सरकारी राशन की गबन का मामला सामने आने के बाद दोनों दुकान संचालक धनराज साहू और गोवर्धन दास महंत के खिलाफ खरसिया थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। ऐसे में अब दोनों कों जेल जाना पड़ेगा। दोनों संचालकों के खिलाफ पुलिस ने धारा 316(5) 3(5) और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा  3  और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ग्राम पंचायत सोनबरसा में सरकारी राशन पर डाका डालने का यह मामला काफी पेचीदा है। कारण दोनों दुकान संचालकों ने तो दो महीने सितंबर और अक्टूबर का राशन उठा लिया, लेकिन ई-पॉस मशीन में उसे एंट्री ही नहीं की। दोनों महीने का कुल सरकारी चावल 297.58 और 20.8 क्विंटल नमक की कमी पाई गई है। इसकी कुल बाजार कीमत 11 लाख 50 हजार 649 रुपए वसूली करना पड़ेगा। इतनी बड़ी राशि की गड़बड़ी  वो भी प्रशासन के नाक के नीचे तो बाकी दुकानों में भी ईमानदारी से राशन वितरण हो रहा होगा ऐसा संभावना तो नहीं है। खास बात यह है कि दो महीने का राशन हितग्राहियों को वितरण किया ही नहीं गया। इधर हिताग्राही राशन मिलने की राह ताकते रहे और उधर दोनों संचालकों ने बाजार में ही सेल कर दिया।

चार महीने का डीडी भी नहीं किया जमा

ऐसा नहीं है कि दोनों संचालकों ने केवल राशन की हेराफेरी की है, चार महीने का सरकारी राशन का डीडी भी जमा नहीं किया है। इसमें जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर का डीडी कुल राशि 43 हजार 670 बाकी है। यहां शक्कर और चना हितग्राहियों को वितरण के लिए पहुंचा ही नहीं था। याने दोनों ही सामग्री नागरिक आपूर्ति निगम में नहीं है।

सरपंच-सचिव को आबंटन

ग्राम पंचायत सोनबरसा का सरकारी राशन दुकान ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव के नाम पर एलॉट हुआ था। दोनों ने दुकान चलाने में असमर्थता जताई और बीते अक्टूबर 2024 में स्टॉप पेपर पर धनराज साहू और  गोवर्धन दास महंत को संचालन की जिम्मेदारी दे दी। दोनों ने साल भर तक तो दुकान को अच्छे से चलाया, लेकिन बाद में गड़बड़ी करना चालू कर दिया। हालात यह है कि अब दोनों संचालकों को जेल की हवा खानी पड़ेगी।

वर्जन

दुकान की जांच की गई थी। दुकान में साढ़े 11 लाख से अधिक की राशन सामग्री की हेराफेरी का मामला सामने आई है। दोनों के खिलाफ खरसिया थाने में एफआईआर कराई गई है।

सी सिंह, फूड ऑफिसर

____