सुर-ताल की महफिल बटाऊपाली में

रायपुर/सारंगढ़ कोसीर मुख्यालय के ग्राम बटाऊपाली (अ) में 18 अक्टूबर की रात सुर, ताल और संगीत का संगम होगा। गांव में रातभर चलने वाले भव्य संगीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंचल के छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुति देगें जिसकी व्यापक तैयारियां की जा रही है। मुख्य आयोजक डॉ. गंगाराम रत्नाकर है। और कार्यक्रम से जुड़ी सभी जानकारियां लीलाधर वैष्णव ने दी है।
इस महोत्सव में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय सारंगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा शास्त्रीय संगीत, भाव संगीत, कथक नृत्य और तबला वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।ये होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, दयाराम खुराना और गांव की सरपंच श्रीमती अनीता रत्नाकर मौजूद रहेंगी।मुख्य कलाकार
कार्यक्रम में मयाराम बघेल (संगीत प्रवीण, मुड़वाभाठा), लीलाधर वैष्णव (प्राचार्य, माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय सारंगढ़), रुद्र वैष्णव (उप प्राचार्य, रायगढ़ शाखा), श्रीमती प्रीति वैष्णव (कथक नृत्य शिक्षिका) और बजरंग चौहान (ताल प्रभाकर) मुख्य कलाकार के रूप में शामिल होंगे।आमंत्रित कलाकार यामी वैष्णव (कथक नृत्य कलाकार, रानीसागर) और किरन दास महंत (गायन एवं तबला वादन, बटाऊपाली) भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उक्त कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुती देगें। संगीत समारोह को लेकर आसपास के क्षेत्र में संगीत प्रेमियों में काफी उत्साह है। साथ ही साथ इस आयोजन को कला के क्षेत्र में एक बेहतर पहल बताया जा रहा है।
