फेक्ट्री में डकैती 3 आरोप 17 लाख के सामान जप्त,

रायपुर राजधानी में बंद पड़ी फैक्ट्री में डकैती करने वाले 3 शातिर आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 17 लाख रुपये के डकैती के सामान के साथ घटना में प्रयुक्त टाटा ACE और स्कूटी भी जब्त की है । यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिन्सन गुरिया की मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।
क्या है पूरा मामला?
थाना कबीर नगर क्षेत्र के हीरापुर स्थित अमरनाथ इस्पात बंद फैक्ट्री में 22 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे 7-8 बदमाशों ने धावा बोला। फैक्ट्री में चौकीदारी कर रहे दिलीप कुमार वर्मा को मुंह बांधकर आए आरोपियों ने पकड़ लिया और विरोध करने पर दोनों हाथ पीछे रस्सी से बांध दिए।इसके बाद आरोपियों ने ऑफिस में घुसकर एल्युमिनियम वायर बंडल, एल्युमिनियम-कॉपर के सामान, प्लेट, हैलोजन लाइट, नगदी, पैनल कार्ड और फैक्ट्री में रखा कॉपर क्वाइल लूट लिया। साइड की दीवार तोड़कर खेत के रास्ते रिंग रोड की ओर फरार हो गए। इस पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 217/26 धारा 127(2), 310(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।

एक हफ्ते तक की थी रेकी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक हफ्ते तक फैक्ट्री की रेकी की थी। योजना के मुताबिक टाटा ACE और स्कूटी से पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर सरोना निवासी संदीप नेताम को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर अजीत भारती और उमेन्द्र ठाकुर उर्फ उमेन को भी गिरफ्तार किया।
जप्त सामान,
एल्युमिनियम वायर, कॉपर सामान, प्लेट, हैलोजन, पैनल कार्ड, कॉपर क्वाइल, कटर मशीन, ड्रिल मशीन, टाटा ACE और स्कूटी – कुल कीमत 17 लाख।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉड
पकड़े गए आरोपी संदीप नेताम चोरी-मारपीट, उमेन्द्र ठाकुर नकबजनी और अजीत भारती प्रतिबंधात्मक धारा में पहले भी जेल जा चुके हैं। फरार साथियों की तलाश जारी है।पुलिस ने बताया कि रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम यूनिट अब तक चोरी, नकबजनी, स्नेचिंग, लूट और डकैती के 150 प्रकरणों में 237 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.66 करोड़ का माल जप्त कर चुकी है।
स्मृतिक राजनाला डीसीपी क्राइम
