ABVP रैली से पहले सप्रे मैदान में कारों से खतरनाक स्टंट, 2 पत्रकारों से अभद्रता, वीडियो वायरल
रायपुर के सप्रे शाला मैदान में ABVP रैली से पहले 10-12 कारों ने किया खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है कवरेज करने गए दो पत्रकार बाल-बाल बचे।राजधानी रायपुर में ABVP की ‘विद्यार्थी हुंकार रैली से पहले सप्रे शाला मैदान में जमकर स्टंटबाजी हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
10-12 कारों ने उड़ाई धूल,
वायरल वीडियो सप्रे शाला मैदान का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मैदान में 10-12 कारें तेज रफ्तार में घूम रही हैं और स्टंट कर रही हैं।कारों के घूमने से पूरे मैदान में धूल का गुबार उड़ गया। बताया जा रहा है कि रैली से पहले मैदान खाली होने का फायदा उठाकर युवकों ने मैदान को स्टंट ट्रैक बना दिया।
दो पत्रकार बाल-बाल बचे, अभद्रता का आरोप,
इस खतरनाक स्टंटबाजी के दौरान मैदान में मौजूद दो पत्रकार चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब पत्रकारों ने स्टंट का विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उनके साथ अभद्रता की। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पुलिस बनी मूकदर्शक?
वायरल वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मैदान के किनारे पेड़ के नीचे पुलिस का एक जवान बाइक पर बैठा हुआ पूरी घटना देख रहा है, लेकिन रोकने की कोई कोशिश नहीं करता। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सवाल – लोकतंत्र की बात, नियमों की अनदेखी क्यों?
एक तरफ ABVP अराजकता रोको – लोकतंत्र अपनाओ’ का नारा देकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात कर रही है, तो दूसरी तरफ उसी के कार्यक्रम स्थल पर नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।
फिलहाल वीडियो को लेकर चर्चा तेज है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्रका है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर पुलिस संज्ञान लेकर कार्रवाई करती है या मामला दबा दिया जाता है।
