39 परिवार में पुलिस ने लौटाई खुशियां 11 लापता की तलाश जारी

रायपुर .. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 39 परिवार में एक साथ खुशियां लौटा दी है। अलग अलग कारणों से घर से गायब हुए 39 लोगों ने परिजनों के सुपूर्द कर दिया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन ने विशेष अभियान चलाकर 39 लापता व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों से मिलवा दिया है। कुल 50 प्रकरणों में से 39 में सफलता मिली है, शेष 11 की तलाश पुलिस कर रही है। अपनों को पा कर लोग खुश है वहीं पुलिस के कार्यों की सराहना परिजन कर रहें है।
डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में सेंट्रल जोन के सभी थानों ने संयुक्त अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मिल चुके सभी 39 लोगों के साथ किसी प्रकार का अपराध या अनिष्ट नहीं हुआ है। जांच में सामने आया कि लोगों के लापता होने के कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक थे – काम की तलाश में बाहर जाना, परिवार से नाराज होकर घर छोड़ना, मानसिक अस्वस्थता, प्रेम संबंध में घर से चले जाना और शादी कर लेना। कुछ लोग नवरात्रि में बिना बताए डोंगरगढ़ दर्शन के लिए चले गए थे।
पुलिस ने भ्रामक खबरों का भी खंडन किया।
बताया गया कि कई गुमशुदगी को अपहरण के रूप में पेश किया जा रहा था। खास कर सोशल साइट पर इस तरह की भ्रामक खबरें चलाई जा रही थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 22 मई 2026 के बाद गुमशुदगी पर भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR दर्ज की जा रही है, पहले गुम इंसान प्रकरण दर्ज होता था। FIR दर्ज होने से अपहरण साबित नहीं होता।
कहां से कितनें गूम इंसान मिले,,,
कोतवाली क्षेत्र से 5 लापता थे जिसमें से से 4 मिले
गोलबाजार 4 में से 3 मिले
मौदहापारा 12 में से 11 मिले
गंज 7 में से 4 मिले
सिविल लाइन 10 में से 6 मिले
तेलीबांधा 8 में से 7 मिले
देवेंद्र नगर 4 में से 4 मिले (100%)
पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट सूचनाओं से भ्रमित न हों और बिना पुष्टि के किसी तरह की सूचना को शेयर नहीं करनें की अपील की है।
