DB गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं को लेकर NSUI का हल्लाबोल,

DB गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं को लेकर NSUI का हल्लाबोल,

 

15 दिन में समाधान नहीं तो तालाबंदी की चेतावनी,

रायपुर,राजधानी के प्रतिष्ठित शासकीय दूधाधारी बजरंग गर्ल्स पोस्ट-ग्रेजुएट ऑटोनॉमस महाविद्यालय में छात्राओं को हो रही समस्याओं को लेकर NSUI ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्राएं कॉलेज परिसर में एकजुट हुईं और महाविद्यालय प्रशासन को अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के बाद प्राचार्य ने छात्राओं की मांगों पर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। NSUI ने स्पष्ट कहा है कि अगर तय समय में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन और कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी।

NSUI ने ज्ञापन में जिन गंभीर समस्याओं को उठाया है, वे सीधे तौर पर छात्राओं की सुरक्षा, स्वच्छता और पढ़ाई से जुड़ी हैं।

NSUI की 7 प्रमुख मांगें

बाथरूम की व्यवस्था दुरुस्त हो, महाविद्यालय के बाथरूम की हालत बेहद खराब है, जिसे तत्काल ठीक किया जाए। पैड मशीन की स्थापना, छात्राओं की सुविधा और आवश्यकता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सैनेटरी पैड मशीन लगाई जाए।
वाटर कूलर की सफाई, वाटर कूलर की नियमित सफाई नहीं होती और गिलास की भी व्यवस्था नहीं है, इसे दुरुस्त किया जाए।
ID कार्ड का वितरण, सभी छात्राओं को तत्काल ID कार्ड वितरित किए जाएं।
लाइट-पंखे ठीक हों, प्रत्येक कक्षा में खराब लाइट एवं पंखों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।धूल भरे NCC भवन में क्लास बंद हो, महाविद्यालय भवन का रेनोवेशन जल्द पूरा किया जाए तथा NCC भवन के धूल भरे कमरों में कक्षाएं संचालित न की जाएं। खेल मैदान की सफाई खेल मैदान की साफ-सफाई कराकर उसे पुनः उपयोग के योग्य बनाया जाए।

वैभव मुजेवार ने कहा कि गर्ल्स कॉलेज में इस तरह की मूलभूत सुविधाओं का अभाव बेहद शर्मनाक है। छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण मिलना उनका अधिकार है। प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा है, हम इंतजार करेंगे लेकिन इसके बाद NSUI बड़े आंदोलन को बाध्य होगा।