9 माह में 9 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ड्राई नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस का शिकंजा

रायपुर-राजधानी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। ड्रग्स कॉरिडोर को खत्म करने के साथ-साथ पुलिस एंड-टू-एंड विवेचना कर रही है। पुलिस ने अलग-अलग ड्रग्स के मामलों में 290 से अधिक आरोपियों को 10 साल या उससे अधिक की सजा भी दिलाई है।डिमांड और सप्लाई चेन पर पुलिस की नजरसूखा नशा कहां से आ रहा है और कहां-कहां सप्लाई हो रहा है, इस पर पुलिस बारीकी से नजर रख रही है।

नशे को रोकने के दो ही तरीके हैं

पहला डिमांड कम करना और दूसरा सप्लाई चेन को ध्वस्त करना। पुलिस की कार्रवाई से साफ है कि ड्रग्स तस्करों पर सीधा प्रहार किया जा रहा है। सैकड़ों अपराधियों को जेल भेजा गया है, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं 4 आरोपियों की 9 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

डिमांड कम करना बड़ी चुनौती

पुलिस नशे की सप्लाई तो रोक सकती है, लेकिन डिमांड कम करना समाज और सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। अगर घर-घर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चले और इसके नुकसान बताए जाएं तो लोग जागरूक होंगे। लेकिन छत्तीसगढ़ सहित राजधानी में ऐसे अभियान बहुत कम होते हैं। साल में एक-दो आयोजन हो जाए तो बड़ी बात है। यही वजह है कि डिमांड कम करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

किनकी संपत्ति हुई कुर्क

मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। रूपिंदर सिंह उर्फ पाब्लो की 5 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं हेमराज राव उर्ला की 2.32 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की गई है। अब तक नशे के खिलाफ कुल 210 तस्करी के केस दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 369 नशा सप्लायर और पैडलर गिरफ्तार किए गए हैं। करीब 7 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है, जिसमें 1340 किलो गांजा और 33,240 नशीली टैबलेट शामिल हैं।

2000 से 2025 तक NDPS मामलों का ट्रेंड

30 हजार मामले गांजा तस्करी पर दर्ज हुए40 हजार तस्करों की गिरफ्तारी हुई5 हजार क्विंटल गांजा जब्त किया गया296 गाड़ियां जब्त की गईं, साथ ही 150 गाड़ियों की नीलामी की गई2024 में 2185 मामलों में 64 हजार किलो गांजा नष्ट किया गया, जबकि 2025 में 2591 मामलों में 47 हजार किलो गांजा नष्ट किया गया

डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर, रायपुर