ढाबा और ठेला में गंदगी निगम ने ठोका जुर्माना

रायपुर, जनशिकायत मिलने पर रायपुर नगर निगम जोन-8 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर स्वच्छता में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने गंदगी और नियमों के उल्लंघन पर कुल 15,100 रुपये का ई-जुर्माना वसूला है। निगम की टीम ने टाटीबंध ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एमपी ढाबा का औचक निरीक्षण किया।MP ढाबा में नहीं मिला STP और कंपोस्ट पिटनिरीक्षण के दौरान एमपी ढाबा में भारी गंदगी पाई गई। साथ ही नियमानुसार एसटीपी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था नहीं मिली, कंपोस्ट पिट नहीं बना था और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का पालन भी नहीं किया जा रहा था। जनशिकायत सही पाए जाने पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर ढाबा संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 10,000 रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया।

निर्देश के बाद कार्रवाई,

नगर निगम आयुक्त  संबित मिश्रा के आदेश और जोन-8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक  रितेश झा और  राकेश बंजारे

 

AIIMS के सामने 10 ठेलों पर कार्रवाई

इसी क्रम में टीम ने जीई रोड स्थित एम्स टाटीबंध के सामने लगे 10 ठेलों की स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। यहां भी गंदगी मिली और किसी भी ठेले पर डस्टबीन नहीं रखा गया था। इस पर सभी 10 संचालकों पर कुल 5100 रुपये का जुर्माना लगाया गया और मौके पर ही शिकायत का निराकरण किया गया।इस प्रकार जोन-8 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 15,100 रुपये का जुर्माना वसूल कर भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।