धमतरी में पानी टंकी पर चढ़ गया भालू गांव में मचा हड़कंप
दूसरी तरफ तेंदुए के हमले से महिला घायल
रायपुर/धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार शाम बिरगुड़ी गांव में उस वक्त अफरातफरी मज गई…जब एक भालू गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया।बताया जा रहा है कि शहद की तलाश में भालू टंकी पर चढ़ गया था। ग्रामीणों ने उसे देखा तो वन विभाग को सूचना दी। वन अमला मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद भालू को नीचे उतारा। नीचे उतरते ही भालू कॉलोनी की ओर भाग गया। इस दौरान पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा और यह घटना कौतूहल का विषय बनी रही।
तेंदुए के हमले से महिला घायल
दूसरी घटना नगरी वनांचल के ग्राम ठेमली पारा की है, जहां देर रात एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।वनांचल इलाकों में लगातार वन्य प्राणियों का बस्तियों में घुसना जनसुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस तरह जंगली जीव शहरों की और लगातार घुस रहे है।
