DJ पर बैन की सबसे बड़ी मांग

कोलाहल नियंत्रण विधेयक पर AIIMS समेत 500 डॉक्टरों ने दर्ज कराई आपत्ति, कहा – वाहनों पर DJ मतलब हार्ट अटैक को न्योता
रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित कोलाहल नियंत्रण अधिनियम विधेयक, 2026 के प्रारूप पर रायपुर का पूरा मेडिकल जगत लामबंद हो गया है। कानफोड़ू DJ के खिलाफ रायपुर के प्रमुख चिकित्सकों, मेडिकल कॉलेज एवं AIIMS रायपुर के डॉक्टरों, पीजी रेजिडेंट्स, 2022 से 2025 बैच के मेडिकल छात्रों, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन तथा आयुर्वेदिक कॉलेज के एमडी-एमएस स्कॉलर्स ने एकजुट होकर आपत्तियां एवं सुझाव भेजे हैं।
जनहित में एकजुटता
गौरतलब है कि शासन ने 29 सितंबर को सार्वजनिक सूचना जारी कर 30 दिन के भीतर आपत्तियां आमंत्रित की थीं, जिसकी अंतिम तिथि से पहले यह बड़ी पहल हुई है।शहर के नामी डॉक्टर भी इसमें शामिल हो गए ह। ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ मुहिम चला रहे ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उनके साथ हस्ताक्षर करने वालों में डॉ. प्रीती गुप्ता नेत्र रोग, डॉ. अनिल जैन ENT, डॉ. सौरभ चोपड़ा (ऑर्थो), डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. पीयूष दुबे, डॉ. रूपेश जैन (बच्चों के नेफ्रोलॉजिस्ट), डॉ. आशीष मल्होत्रा (हृदय रोग) सहित जिला अस्पताल के डॉ. नीति वर्मा, डॉ. देवाशीष महापात्र समेत कई डॉक्टर शामिल हैं।AIIMS के 500 से ज्यादा छात्रों का समर्थनडॉ. गुप्ता ने बताया कि यह देश में पहली बार है जब किसी शहर के मेडिकल जगत ने सामूहिक रूप से ध्वनि प्रदूषण पर आपत्ति दर्ज कराई है। छत्तीसगढ़ जूडो अध्यक्ष डॉ. रेशम सिंह, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अंजन सिंह चौहान और फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. हीरा मणि लोधी के नेतृत्व में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित AIIMS के 92 डॉक्टर, पीजी रेजिडेंट्स और 262 MBBS छात्र, आयुर्वेदिक कॉलेज के 74 MD/MS स्कॉलर्स सहित 500 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के छात्र भी शामिल हैं।
विरोध का प्रमुख कारण-मांग
वाहनों पर DJ पर पूर्ण प्रतिबंध लगे: तेज आवाज से सुनने की क्षमता को स्थायी नुकसान, तनाव, BP और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। त्योहारों पर ऐसे मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, जिनमें कई बार सुनने की क्षमता वापस नहीं आती। तेज रोशनी वाली लाइटों पर रोक DJ के साथ मूविंग हेड बीम लाइटें आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं। अस्पतालों के 300 मीटर तक मौन क्षेत्र सभी सरकारी-निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लिनिक के चारों ओर 300 मीटर की परिधि को साइलेंस जोन घोषित किया जाए। विवाद रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था हर साल DJ बजाने को लेकर मारपीट और हत्या तक हो जाती है। दुर्ग में तेज आवाज से परेशान एक व्यक्ति ने आत्महत्या तक कर ली थी। इसलिए शिकायत के बाद नहीं, बल्कि पहले से ही नियंत्रण की व्यवस्था हो।सुझाव प्रमुख सचिव, गृह विभाग एवं पुलिस को भेजे गए हैं।
