साय कैबिनेट के 19 बड़े फैसले 15 नवंबर से 3100 र में धान खरीदी, बिजली बिल में छूट जारी रहेगी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें किसानों, कर्मचारियों और विकास से जुड़े 19 बड़े फैसले लिए गए।
कैबिनेट के 5 सबसे बड़े फैसले
0..धान खरीदी पर बड़ा फैसला- खरीफ 2026-27 में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी। 27.50 लाख से ज्यादा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा। इस बार 360 नए उपार्जन केंद्र खुलेंगे, कुल 3100 केंद्रों पर खरीदी होगी। पिछले साल के पंजीकृत किसानों को दोबारा पंजीयन नहीं कराना पड़ेगा, बायोमेट्रिक से खरीदी होगी।
0..बिजली बिल में राहत जारी- मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत 200 यूनिट तक बिजली बिल में छूट जारी रहेगी। 400 यूनिट तक खपत वाले 7.25 लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ 31 मार्च 2027 तक मिलता रहेगा।
0..सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज राज्य के सभी शासकीय सेवकों और उनके परिवार को अब सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलेगा। अब इलाज के लिए पहले पैसा नहीं देना पड़ेगा।
कूंरा का नाम बदला- रायपुर जिले की नगर पंचायत कूंरा का नाम अब कुंवरगढ़ होगा। ये छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों में से एक है।
0..नई रेल लाइन को मंजूरी- 8000 करोड़ की लागत से 295 KM लंबी कटघोरा-तखतपुर-मुंगेली-कवर्धा-खैरागढ़-डोंगरगढ़ रेल परियोजना* को मंजूरी। राज्य सरकार 1000 करोड़ देगी।
अन्य महत्वपूर्ण फैसले
सड़कों के लिए बिटुमिन के दाम बढ़ने पर ठेकेदारों को 130.88 करोड़ की राहत।अधोसंरचना के लिए ‘मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन-2026’ को मंजूरी, 5 साल में 500 करोड़ खर्च होंग- पर्यटन के लिए ‘मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन’ को मंजूरी, 5 साल में 500 करोड़ का प्रावधान।
राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 9 केस वापस होंगे।
कोल गैसीफिकेशन में 1000 करोड़ से ज्यादा निवेश पर विशेष पैकेज।
खेल के लिए ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ को मंजूरी, इस साल 100 करोड़ का बजट।

