पनीर खाने वाले हो जाए सावधान-बाजार में हानी-कारक पनीर

मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड के 650 किलो पनीर असुरक्षित,

रायपुर प्रदेश की राजधानी रायपुर में राज्य के आला अधिकारी रहते है। मिलावट खोर या नकली सामान बनाने वाले गुणवत्ता हीन खाद्य पदार्थ बेचनें बनाने वालों को लगता है जरा भी डर नहीं है।  शासन-प्रशासन की सख्ती और एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद भी अमानक, अवमानक पनीर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाला पनीर धड़ल्ले से खपाया जा रहा है। इस तथ्य की पुष्टि तब होती है, जब विभाग बड़े पैमाने पर पनीर को नष्ट करने का आदेश देता है। पहली बार ऐसा हुआ है जब नकली पनीर या आम जनता के जायके के साथ खिलवाड़ करने वाले इस जहर को नष्ट करने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

नकली पनीर के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

खाद्य विभाग ने 650 किलो नकली पनीर को नष्ट किया है। यह कार्रवाई उरला की फैक्ट्री में की गई।जानकारी के अनुसार मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड का पनीर नष्ट किया गया है। खाद्य विभाग ने माल वाहक से पनीर की यह पूरी खेप जब्त की थी।जांच रिपोर्ट में दोनों ब्रांड का पनीर असुरक्षित पाया गया था। रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने इसे नष्ट करने का आदेश दिया और नगर निगम के सहयोग से इसे नष्ट किया गया।

कोर्ट जाएगा मामला,

अब विभाग ब्रांड के मालिकों के खिलाफ CJM कोर्ट में प्रकरण पेश करेगा।किया जाएगा। राजधानी में जहां तमाम अधिकारी बैठते है वहीं नाक के नीचे इस तरह से अमानक पनीर बना कर खपाया  जा रहा है। बताया जा रहा है था 20  दिन पूर्व ही इसी ब्रांड का पनीर बस स्टैण्ड में अधिकारियों ने जप्त किया था।

अब आगे क्या कार्रवाई होगी?

अगर रेफरल लैब की फाइनल रिपोर्ट भी फेल होती है और असुरक्षित स्तर की पुष्टि होती है, तो माननीय CJM कोर्ट में मामला दायर किया जाएगा।वहीं अगर रिपोर्ट सब-स्टैंडर्ड आती है तो माननीय ADM कोर्ट में मामला दायर किया जाएगा। पूरे मामले में फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी…