रायपुर में वोटर लिस्ट का जेंडर गड़बड़ी,

बिरगांव की पूर्व महापौर अम्बिका यदू को बना दिया पुरुष,,पुरुष नेताओं को दिखाया महिलानई हेडिंग 2 (गूगल के लिए):

रायपुर..देशभर में SIR के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है, इसी बीच रायपुर जिले के बिरगांव नगर निगम की मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड वोटर लिस्ट में नाम, फोटो और जेंडर का मिलान ही गलत पाया गया है। आरोप है कि सूची तैयार करने में भारी लापरवाही बरती गई है। फोटो एकदम साफ होने के बावजूद जेंडर गलत दर्ज कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं की पहचान पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।

 

सबसे बड़ी चूक

पूर्व महापौर का ही जेंडर बदल दिया सबसे चौंकाने वाला मामला बिरगांव की पूर्व महापौर अम्बिका यदू का है। वे महिला हैं और शहर की जानी-मानी नेता हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग की साइट पर उनका जेंडर पुरुष दर्ज है। जब पूर्व महापौर के साथ ही ऐसी गलती हो सकती है, तो आम वोटर का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

कई नेताओं के नाम पर भी गड़बड़ी

सिर्फ अम्बिका यदू ही नहीं, कई अन्य नेताओं के नाम पर भी ऐसी ही गड़बड़ी है -कृपाराम निषाद को महिला दर्शाया गया है भागीरथी यादव को महिला दर्शाया गया है नंदलाल देवांगन को महिला दर्शाया गया है लखन साहू को महिला दर्शाया गया है बताया जा रहा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के कई नेताओं के जेंडर में ऐसी ही गड़बड़ी है। यह लापरवाही किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं है। वोटिंग के दिन होगी बड़ी दिक्कत

समय रहते वोटर लिस्ट और EPIC कार्ड में सुधार नहीं हुआ तो मतदान के समय बड़ी दिक्कत हो सकती है। बूथ पर पहचान को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

जिम्मेदार कौन?

सवाल ये है कि वोटर लिस्ट बनाते समय फोटो के साथ जेंडर साफ दिखता है, फिर भी ये चूक कैसे हुई? ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से नाम जोड़ने और सुधारने का प्रावधान है, ऐसे में ये गलती किस स्तर पर हुई, यह जांच का विषय है।इधर मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग अपनी वोटर स्लिप निकाल कर सोशल साइट पर पोस्ट कर तंज कस रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।