85 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर… सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने दुर्गा चौक मैदान के पास चार पहिया वाहन में गांजा तस्करी करते हुए 2 अंतर्राज्यीय समेत कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई DCP क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला और DCP सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल की मॉनिटरिंग में की गई।डिक्की में पैकेटों में भरा था गांजा

पुलिस को 16 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन क्षेत्र के दुर्गा चौक मैदान के पास एक कार में सवार कुछ लोग गांजा बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार को रोका। कार में तीन व्यक्ति सवार मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अनीश साहू, सूरज कलेत और राकेश साहू बताया। कार की डिक्की की तलाशी लेने पर अलग-अलग पैकेटों में कुल 85 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।ओडिशा से ला रहे थे गांजा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाकर रायपुर में किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए ला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 85 किलो गांजा कीमत लगभग 42.50 लाख रुपये, तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा कार और 4 मोबाइल फोन समेत कुल 58 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्र. 544/26 धारा 20(B)(ii)(C), 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपी:अनीश साहू (36 वर्ष) पिता स्व. अमोल साहू, निवासी वार्ड नं. 28 जवाहर गंज, सागर, थाना कोतवाली (म.प्र.)राकेश साहू (31 वर्ष) पिता सेवक राम साहू, निवासी ग्राम मूंडाड वार्ड नं. 06 सीझोरा, थाना बिछिया जिला मंडला (म.प्र.), हाल पता – चंगोराभाठा रायपुरसूरज कलेत (34 वर्ष) पिता दिलीप कलेत, निवासी ग्राम सान टेगरी, थाना सांकरा, जिला महासमुंदनेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब इस तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों, खरीदारों और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।रायपुर कमिश्नरेट में एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स अब तक NDPS के 92 प्रकरणों में 204 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और करीब 7 करोड़ 10 लाख रुपये का नशीला पदार्थ जब्त कर चुकी है।