उप मुख्यमंत्री अरुण साव के पैर में फ्रैक्चर,

रायपुर / बिलासपुर डिप्टी सीएम अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। लोरमी में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के दौरान उनके पैर में चोट लग गई।जानकारी के बाद उन्हें तुरंत बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद पैर में कच्चा प्लास्टर लगाया है। डिप्टी सीए के आज होने वाले सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
चोट के कारण उप मुख्यमंत्री का आज 17 अक्टूबर को बिलासपुर जिले का पूरा दौरा रद्द कर दिया गया है।इस संबंध में उप मुख्यमंत्री कार्यालय, नवा रायपुर से आदेश जारी हुआ है। विशेष सहायक बी. पण्डा द्वारा जारी पत्र क्रमांक 627 में लिखा है कि 17 अक्टूबर को बिलासपुर में तय सभी कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त किए जाते हैं।इसकी सूचना कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर समेत सभी आला अधिकारियों को दे दी गई है।
