सुकमा में CRPF SI ने की आत्महत्या,
सुकमा में CRPF SI ने की आत्महत्या,

रायपुर..सुकमा के मेट्टागुड़म कैंप में CRPF की 131वीं वाहिनी के SI देवानंद यादव ने सर्विस हथियार से आत्महत्या कर ली। रात 12:30 बजे की घटना, इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। SP सुकमा ने मामले की पुष्टि है। विभागीय स्तर के साथ साथ पुलिस भी पुरे मामले की जांच कर रही है। बस्तर में 5 महीने में 5वीं घटना।
छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मेट्टागुड़म कैंप में पदस्थ CRPF के उपनिरीक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान SI देवानंद यादव (131वीं वाहिनी) के रूप में हुई है।कार्यालय पुलिस अधीक्षक सुकमा के अनुसार यह घटना 13 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12:00 से 12:30 बजे के बीच हुई। गोली की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे और घायल SI को तत्काल फील्ड एंबुलेंस से इल्मागुड़ा कैंप ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कर गृह ग्राम भेजा जा रहा है।
क्यों बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं?
मृतक जवान..
यह घटना अकेली नहीं है। बीते कुछ महीनों में बीजापुर DRG, कोंडागांव CAF और भानुप्रतापपुर SSB कैंप में भी जवानों ने इसी तरह जान दी है। आंकड़ों के मुताबिक 2019 से जुलाई 2025 तक देश में 177 सुरक्षाकर्मी आत्महत्या कर चुके हैं।सूत्रों के अनुसार इसके पीछे 3 मुख्य वजहें हैं – लंबी दूरी की पोस्टिंग के कारण परिवार से दूरी, छुट्टी न मिलना और मानसिक तनाव पर खुलकर बात न हो पाना। बस्तर जैसे इलाके में 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहना जवानों को अंदर से तोड़ देता है।क्या होना चाहिए?
अब जरूरत है कि हर बटालियन में अनिवार्य काउंसलिंग, टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 का प्रचार और छुट्टी का पारदर्शी सिस्टम लागू हो। एक ‘बडी सिस्टम’ जहां एक जवान दूसरे की मनोस्थिति पर नजर रखे।फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
