छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा

 

फाइल फोटो बस..
साधारण से लेकर Volvo तक बढ़ा किराया,

रायपुर। अगर आप छत्तीसगढ़ में रोज बस से सफर करते हैं तो जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। राज्य सरकार ने 12 अक्टूबर 2026 से बस किराए में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना RULE/839/2026-TRANSPORT आज से पूरे प्रदेश में लागू हो गई है।यह बढ़ोतरी सिर्फ सरकारी नहीं, बल्कि सभी प्राइवेट स्टेज कैरिज बसों पर भी लागू होगी। सरकार का तर्क है कि डीजल महंगा होने से ऑपरेटरों की मांग पर यह फैसला लिया गया है।अब आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा? बस किराया सूचि देखे…

सबसे ज्यादा चलने वाली साधारण बस –

पहले 5 KM का 10 रुपये फिक्स। उसके बाद हर 1 KM पर 1.75 रुपये। यानी रायपुर से बिलासपुर (लगभग 110 KM) का सफर अब करीब 193 रुपये का होगा, जो पहले 160-170 के आसपास था।

रात में सफर और महंगा

अगर आप रात में 200 KM से ज्यादा सफर करते हैं (सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच) तो साधारण किराए से 10% ज्यादा देना होगा।

डीलक्स और स्लीपर बस पर एक नजर..

डीलक्स में पहले 5 KM के 12 रुपये, फिर हर KM पर 2.20 रुपये। वहीं सोकर जाने वाली स्लीपर बसों में भी यही दर लागू होगी।

Volvo, Mercedes, Scania जैसी लग्जरी बस

इनमें सबसे ज्यादा झटका है। पहले 5 KM के 12 रुपये, फिर हर KM पर 3.30 रुपये। मतलब रायपुर से जगदलपुर (लगभग 300 KM) Volvo में अब आपको करीब 985 रुपये देने होंगे।सरकार का नया फॉर्मूला

किराए में 50 पैसे से ज्यादा को 1 रुपया माना जाएगा और 50 पैसे से कम को छोड़ दिया जाएगा।किसको सबसे ज्यादा नुकसान?

इस बढ़ोतरी का सीधा असर रोज अप-डाउन करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा। बस ऑपरेटर संघ ने फैसले का स्वागत किया है, लेकिन यात्री संघ ने इसे महंगाई की मार बताया है।