हाई-प्रोफाइल सेलून में MDMA ड्रग्स,
हाई-प्रोफाइल सेलून में MDMA ड्रग्स,

दुर्ग की युवती समेत 3 गिरफ्तार, ट्रांसजेंडर निकला सप्लायर
रायपुर पॉश इलाके शंकर नगर में वेलनेस के नाम पर चल रहे नशे के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने रेमेडी सेलून एंड वेलनेस सेंटर में छापा मारकर 14.73 ग्राम MDMA के साथ दो महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 1.47 लाख रुपये है।इनफॉर्मर की टिप पर मारा छापा8 अक्टूबर को ANTF को इनपुट मिला था कि शंकर नगर स्थित रेमेडी सेलून में महिलाओं के जरिए MDMA बेची जा रही है। DCP क्राइम स्मृतिक राजनाला और DCP नॉर्थ दीपमाला कश्यप ने तुरंत टीम बनाकर वेरिफिकेशन करवाया और खम्हारडीह पुलिस के साथ जॉइंट रेड की।सेलून के अंदर तीनों आरोपी मौजूद थे। तलाशी में उनके पास से सफेद पाउडर के रूप में MDMA मिली।
कौन हैं तीनों तस्कर?
आशा नायक, सुपेला, दुर्ग की रहने वालीकृष्णा तिवारी मोवा स्थित बालाजी हॉस्पिटल के पास, पंडरी रायपुर हेमंत थापा अवंती विहार, रायपुर (ट्रांसजेंडर) – पुलिस को शक है कि यही मेन सप्लायर है।तीनों पर थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 405/26 धारा 21C NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।
सेलून-स्पा बने नया ठिकाना
रायपुर में लगातार सेलून और स्पा सेंटरों में ड्रग्स मिलने से हड़कंप मचा है। पुलिस का मानना है कि ये सेंटर युवाओं को टारगेट करने के लिए सेफ ठिकाना बन गए हैं। अब पुलिस बैकवर्ड लिंक यानी माल कहां से आया और फॉरवर्ड लिंक यानी किसे बेचना था, दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
