नवीन मार्केट के दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग
रायपुर राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त इलाके फूल चौक स्थित नवीन मार्केट के सामने लगे दुर्गा पंडाल में आज अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पंडाल धू-धू कर जलने लगा, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पंडाल में भीड़ नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।बड़ी लापरवाही आई सामनेप्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंडाल में बिजली के तारों का जाल बेतरतीब तरीके से बिछा था और फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम नहीं थे। त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा भीड़ वाले नवीन मार्केट में बिना सुरक्षा मानकों के पंडाल लगाना बड़ी लापरवाही माना जा रहा है।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग से पंडाल में रखी मूर्ति और सजावट का सामान जलकर खाक हो गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
