ED ने कांग्रेस के पूर्व खजांची रामगोपाल अग्रवाल को फिर दबोचा
ED ने कांग्रेस के पूर्व खजांची रामगोपाल अग्रवाल को फिर दबोचा
रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को 140 करोड़ के इस घोटाले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। PMLA स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 13 अक्टूबर तक 5 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। पहली बार होगा आमना-सामना इस गिरफ्तारी का सबसे बड़ा पेंच यही है। ED ने इस केस में साल 2024 में ही कोर्ट में चालान पेश कर दिया था, लेकिन तब तक रामगोपाल अग्रवाल से एक बार भी पूछताछ नहीं हुई थी। जानकारों के मुताबिक इसी कारण ED ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया है।

जेल में पुछताछ फिर गिरफ्तारी,
ED ने रिमांड लेने से पहले कोर्ट से अनुमति लेकर रायपुर सेंट्रल जेल में ही तीन दिन तक उनसे पूछताछ की और उसके बाद कस्टडी की मांग की।कौन हैं रामगोपाल अग्रवाल? जेल में पहले से बंदरामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस सरकार में लंबे समय तक पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे। उनका नाम अब तीन बड़े घोटालों में आ रहा है – शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग।उन्हें 11 अगस्त 2026 को 3200 करोड़ के शराब घोटाले में ED ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले वे 3 साल तक फरार रहे और 8 जुलाई को EOW में सरेंडर किया था। शराब घोटाले में उनकी जमानत हाल ही में PMLA कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके पहले उनकी गिरफ्तारी एक कॉलेज से जुड़े मामले में भी हो चुकी है।40 रुपए से 120 रुपए का पूरा खेल समझिएयह पूरा मामला खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 का है।पहले सरकार राइस मिलर्स को कस्टम मिलिंग के लिए 40 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन देती थी। कांग्रेस सरकार ने इसे बढ़ाकर 120 रुपए कर दिया। यानी सीधे 80 रुपए की बढ़ोतरी।आरोप है कि इसी बढ़ी हुई राशि में से 20-20 रुपए की दो किस्तों में कुल 40 रुपए प्रति क्विंटल की अवैध वसूली का आरोप है।
ऐसा है गंभीर आरोप…
मार्कफेड के अफसरों ने सिस्टम बना दिया था जो मिलर कट देता था उसका बिल तुरंत पास, जो नहीं देता था उसका भुगतान रोक दिया जाता था। 2700 राइस मिलर्स से इसी फॉर्मूले से 140 करोड़ से ज्यादा की वसूली का आरोप है।
पार्टी फंड के लिए जुटाया पैसा?
EOW और ED की चार्जशीट में दावा है कि इस वसूली के सिंडिकेट का मास्टरमाइंड मार्कफेड के तत्कालीन MD मनोज सोनी और राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर थे। दोनों को 2024 में गिरफ्तार किया जा चुका है।आरोप है कि वसूली की पूरी रकम का हिसाब-किताब और उसे कांग्रेस भवन तक पहुंचाने का काम रामगोपाल अग्रवाल करते थे। ED अब इसी कड़ी को जोड़ने के लिए उनसे पूछताछ करेगी कि पैसा कहां से आया और कहां गया।राज्य सरकार ने भी ED को इस फैसले से जुड़ी 350 पन्नों की फाइल सौंपी है, जिसमें नोटशीट और बैठक के दस्तावेज हैं। अब ED यह पता लगा रही है कि प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का फैसला किसके दबाव में लिया गया। ईडी रिमांड में आगे की पुछताछ करेगी। देखना होगा कि क्या ईडी पुछताछ के बाद किसी और की गिरफ्तारी करेगी।
