व्यापारी से 16 लाख की ठगी,
व्यापारी से 16 लाख की ठगी,
रायपुर। आप सोचते हैं कि अगर आप PhonePe, Google Pay, UPI इस्तेमाल नहीं करते, नेट बैंकिंग नहीं चलाते तो आपका पैसा सेफ है? रायपुर की इस घटना के बाद आप अपनी सोच बदल देंगे। राजधानी के ठगों ने जामताड़ा के साइबर अपराधियों को भी फेल कर दिया है।

क्या है पूरा मामला? मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है। यहां के व्यापारी ब्रजेश चंद्र शुक्ला की गुढियारी में ही दुकान है। वह पुराने जमाने के व्यापारी हैं। सिर्फ कैश और चेक से काम। मोबाइल में न कोई पेमेंट ऐप, न नेट बैंकिंग।लेकिन 1 नवंबर 2026 को उनके मोबाइल पर मैसेज आए और होश उड़ गए। खाते से एक के बाद एक ट्रांजेक्शन हो रहे थे। देखते ही देखते 16 लाख रुपये साफ हो गए।ब्रजेश का दावा है – “मैंने कभी किसी को मोबाइल नहीं दिया, न ही OTP बताया।”पुलिस जांच में चौंकाने वाला मोड़जब पीड़ित रेंज साइबर थाने पहुंचा तो साइबर एक्सपर्ट भी चौंक गए।जांच में तीन बड़े सुराग मिले हैं ।
सिंगल हैंड ऑपरेशन –
पूरे 16 लाख का ट्रांजेक्शन एक ही व्यक्ति ने किया है। पैसा निकालने वाले की लोकेशन गुढियारी के आसपास ही मिली है। मतलब ठग बाहर का नहीं, घर के आसपास का ही है। पुलिस को शक है कि यह काम किसी परिचित, दुकान के कर्मचारी या परिवार के करीबी ने ही किया है। जिसने ब्रजेश की बैंक डिटेल्स जैसे खाता नंबर, चेकबुक, पासबुक का फोटो लीक किया हो।साइबर थाना प्रभारी का कहना है – हम क्लोन चेक या फर्जी सिग्नेचर के एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। जल्द गिरफ्तारी होगी।छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी बनी महामारीये अकेला केस नहीं है।
विधानसभा में गृह विभाग ने जो आंकड़ा रखा वो डराने वाला है
साल 2024-25 में 1301 FIR
107 करोड़ से ज्यादा की ठगी
475 आरोपी गिरफ्तारऔर हैरानी की बात – पकड़े गए ठगों में बैंक मैनेजर, CA, डॉक्टर और इंजीनियर तक शामिल हैं। जो पुलिस वालों और नेताओं तक को ठग चुके हैं।आप कैसे बचें? एक्सपर्ट टिप्सअगर आप भी UPI इस्तेमाल नहीं करते तो भी ये 4 काम जरूर करें -अपनी पासबुक और चेकबुक पर साइन करके कभी खुला न छोड़ें।SMS अलर्ट हर हाल में ऑन रखें।दुकान के नौकर या घर के मेंबर को बैंक डिटेल कभी न बताएं।ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें, 2 घंटे के अंदर पैसा होल्ड हो सकता है।
