ATM और बैंक में तोड़फोड़ करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,
ATM और बैंक में तोड़फोड़ करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,

रायपुर राजधानी में ATM और बैंक में चोरी की नीयत से तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने टाटीबंध और चंदनडीह में दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी पकड़ा गया।
पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिनसन गुरिया की सतत मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई की गई।
दो थानों में केस दर्ज, CCTV से पकड़ा गया
पहली वारदात – टाटीबंध चौक ATM में तोड़फोड़,
प्रार्थी नमन वोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह इंडिया वन पेमेंट लिमिटेड में फ्रेंचाइजी के रूप में काम करता है। 25-26 सितंबर की दरमियानी रात टाटीबंध चौक, अग्रवाल होटल के पास स्थित इंडिया वन ATM मशीन में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी के उद्देश्य से तोड़फोड़ की। आरोपी ने ATM की स्क्रीन, सेफ-लॉक, कैमरा, कैश निकासी क्षेत्र को क्षतिग्रस्त कर दिया और UPS की बैटरी चोरी करने की कोशिश की। इस पर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 317/26 धारा 331(4), 305(ए), 324(2), 62 BNS* के तहत केस दर्ज किया गया।
दूसरी वारदात – यूनियन बैंक चंदनडीह में सेंधमारी*
दूसरी शिकायत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चंदनडीह शाखा के प्रबंधक गणेश मिश्रा ने की। 5 अक्टूबर शाम 7 बजे बैंक बंद हुआ था। 6 अक्टूबर सुबह 9:30 बजे कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि शाखा प्रमुख के केबिन के ताले टूटे थे, शटर क्षतिग्रस्त था। अंदर चेकबुक ड्रॉप बॉक्स, टेबल की दराज टूटी हुई थी, कंप्यूटर मॉनिटर क्षतिग्रस्त था और कैश वॉल्ट/स्ट्रांग रूम के लॉकर में भी तोड़फोड़ की गई थी। इस पर *अपराध क्रमांक 336/26 धारा 331(4), 305(ए), 324(2), 62 BNS* के तहत केस दर्ज हुआ।
ऐसे पकड़ाया आरोपी,
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आमानाका पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर लगाए। आसूचना से डी.डी.नगर निवासी पंकज ध्रुव के बारे में जानकारी मिली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दोनों वारदातों को कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह नगदी चुराने के उद्देश्य से तोड़फोड़ कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यूनियन बैंक से चोरी किया गया लैपटॉप जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी पंकज ध्रुव पिथौरा ठाकुरदिया खपरा खोल थाना पिथौरा का रहने वाला है वह रायपुर में सरोना बाजार चौक कचरा डंप के पास थाना डी.डी. नगर रायपुर में रहता है पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
