फंड नहीं की कमी युवक पहुंचा प्रदर्शन करनें
फंड नहीं की कमी युवक पहुंचा प्रदर्शन करनें

रायपुर निगम के अफसरों के जवाब से तंग आकर सामाजिक कार्यकर्ता का अनशन का ऐलानरायपुर। 25 बार आवेदन दे चुका, अब अनशन करनें निगम के सामनें पहुंच गया। वृंदावन नगर कुशालपुर के सामाजिक कार्यकर्ता विजय सोना ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर नगर निगम प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। विजय का आरोप है कि जोन कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जोन कमिश्नर खीरसागर नायक और EE लाल महेंद्र सिंह एक ही जवाब देते हैं – फंड नहीं है। और कहते हैं – जहां शिकायत करनी है कर लो, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।उनकी 5 बड़ी मांगें हैं -जोन कमिश्नर और EE को बर्खास्त किया जाएवार्ड-66 में गड्ढों की मरम्मत होकुशालपुर मुख्य मार्ग पर फिर से स्पीड ब्रेकर बनेशराबी कर्मचारी महेश बाबू पर कार्रवाई होपंकज गार्डन घोटाले में ठेकेदार का बिल रोका जाएचेतावनी – मांगें पूरी नहीं हुई तो 4 अक्टूबर को व्हाइट हाउस (नगर निगम मुख्यालय) के बाहर अर्धनग्न होकर अनशन पर बैठेंगा।
