416 किलो गांजा और 637 नशीली दवाएं नष्ट,

रायगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का नशा खाक,
416 किलो गांजा और 637 नशीली दवाएं नष्ट

रायगढ़,, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रायगढ़ पुलिस ने NDPS के 16 मामलों में जब्त 2 करोड़ से ज्यादा का मादक पदार्थ नष्ट किया।

जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष व SSP *शशि मोहन सिंह* के नेतृत्व में यह कार्रवाई जामगांव स्थित SSP स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांट में की गई।

पुलिस ने 16 प्रकरणों में जब्त 415.991 किलो गांजा और 3 गांजा के पौधे को प्लांट की भट्ठी में जलाकर नष्ट किया। वहीं 108 प्रतिबंधित सिरप और 529 टेबलेट/कैप्सूल सहित कुल 637 नग नशीली दवाओं* को बुलडोजर से कुचलकर गड्ढे में दबा दिया गया।

 

नष्ट किए गए माल की कीमत करीब 2 करोड़ 8 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान ASP अनिल सोनी, DSP उत्तम प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी और पंच मौजूद रहे।