डीएनए टेस्ट ने खोला हत्या का राज

नाखून में फंसे DNA से खुला 2 साल पुराना मर्डर,

रायपुर पुलिस ने 3 हत्यारों को पकड़ा

रायपुर, 2 साल पहले खमतराई में हुई महिला की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। कातिलों को पकड़वाया खुद मृतका के नाखूनों ने।

21 अगस्त 2024 को ट्रांसपोर्ट नगर निवासी लता साहू (40) की हत्या हुई थी। आरोपी अज्ञात थे, लेकिन जांच में पुलिस को मृतका के नाखूनों में आरोपियों के Biological Traces मिले थे। पुलिस ने होशियारी दिखाते हुए उसका DNA सुरक्षित करा लिया था।

oplus_4194336

2 साल बाद जब संदिग्ध सामने आए तो DNA मिलान कराया गया और तीनों का DNA मैच हो गया।

पकड़े गए आरोपी मनहरण सारंग रावांभाठा,
राजेश पाल उर्फ चोटी मुंगेली,राजू मंडल उर्फ बंगाली दुर्ग

पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों मृतका के घर में शराब पी रहे थे। और शराब मांगने पर विवाद हुआ। राजू मंडल ने गला दबा दिया, दो ने हाथ-पैर पकड़े। खुद को बचाने के लिए लता ने नोचा, जिससे उसके नाखूनों में आरोपियों का DNA आ गया। हत्या के बाद नगदी, साड़ी और पायल लूटकर भाग गए।

राजू मंडल पर पहले से हत्या समेत 3 केस हैं।

कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, एडिशनल CP अमित कांबले के निर्देशन में DCP स्मृति राजनाला, DCP दीपमाला कश्यप, ACP पूर्णिमा लामा और थाना प्रभारी जितेन्द्र जायसवाल की टीम व ACCU के ASI नवरंग कश्यप ने यह ब्लाइंड मर्डर सुलझाया।

oplus_4194304