सीएम के पीए के नाम पर ठगी

राजनांदगांव सीएम के पीए के नाम पर 87 हजार की ठगी, पैसे 6 गुना करने का दिया था लालच

रायपुर/ राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भर्रेगांव में ठगी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थालापति के पीए के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने भर्रेगांव के रहने वाले पवन टंडन से 87 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने पैसे को 6 गुना अधिक करने के नाम पर यह ठगी की है। मामले में बसंतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थालापति का पीए बताकर पीड़ित से संपर्क किया। ठग ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऐप बनाया और पीड़ित को उस ऐप में पैसा लगाने को कहा। ठग ने पीड़ित से कहा कि इस ऐप में जितना पैसा डालोगे, उतना ही मुनाफा होगा। तुम्हारे 87 हजार रुपये को 6 गुना बढ़ाकर वापस दिया जाएगा। पवन टंडन ठग के झांसे में आ गया और उसने ऐप के माध्यम से 87 हजार रुपये डाल दिए। पैसा डालने के बाद जब उसे कोई मुनाफा नहीं मिला, तब उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना बसंतपुर थाने को दी।

पुलिस कर रही जांच

बसंतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ठग की पहचान और ऐप के पीछे जुड़े नेटवर्क का पता लगा रही है।डीएसपी क्राइम ब्रांच राजनांदगांव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

सत्यप्रकाश तिवारी -डीसीपी क्राइम