पान के चक्कर में 53 लाख गंवाए
रायपुर में फिल्मी स्टाइल में हुई उठाईगिरी की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। मोटी रकम को गिजर और बच्चों के खिलौने के साथ छिपा कर आरोपियों ने रखआ था।
पान खाने के लिए 2 मिनट रुके और 53 लाख रुपये हाथ से निकल गए। ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि रायपुर के कटोरा तालाब में हुई सच्ची वारदात है। लेकिन रायपुर पुलिस ने इस फिल्मी चोरी का पर्दाफाश भी फिल्मी अंदाज में ही कर दिया।
क्या हुआ था 9 अक्टूबर को?
शैलेंद्र नगर निवासी कपड़ा व्यापारी किशोर बलवानी रोज की तरह 9 अक्टूबर को सुबह 11.40 बजे एक्टिवा के पायदान पर सफेद बैग में 53 लाख कैश रखकर पंडरी स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। रास्ते में संत कंवर राम चौक पर अप्पू पान ठेला दिखा तो 2 मिनट के लिए गाड़ी रोकी। पान लेकर लौटे तो पायदान पर रखा नोटों से भरा बैग गायब था।
पुलिस ने कैसे पकड़ा?
DCP क्राइम स्मृतिक राजनाला और DCP सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल ने इसे चैलेंज के तौर पर लिया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस ने 1000 से ज्यादा CCTV खंगाले।चोर बिना नंबर की पल्सर पर आए थे। वे बार-बार कपड़े बदल रहे थे ताकि CCTV में न पहचाने जाएं और ऐसी गलियों से भागे जहां कैमरे न हों। लेकिन पुलिस ने एक-एक कैमरे को जोड़कर उनकी पूरी रेकी का पर्दाफाश कर दिया।पता चला आरोपी कोई और नहीं बल्कि मनीष यदु (39) निवासी डीडी नगर और कमलेश कुशवाहा (36) निवासी टाटीबंध हैं। दोनों ने एक हफ्ते तक व्यापारी का पीछा किया था, उसके घर से दुकान तक की टाइमिंग नोट की थी और 9 तारीख को मौका मिलते ही बैग उड़ा दिया।
बरामदगी देखकर पुलिस भी हैरान
जब पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो नोटों को छिपाने का तरीका देखकर दंग रह गई। 53 लाख रुपये गीजर के अंदर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौने वाले डिब्बे में छिपाए गए थे। कुछ पैसा 3 बैंक अकाउंट में जमा कर दिया था, जिसे फ्रीज करा दिया गया है। पल्सर बाइक और 2 मोबाइल समेत कुल 54 लाख का माल जब्त हुआ है।दोनों शातिर पहले भी जेल जा चुके हैं, मनीष तो जुए-सट्टे का आदी है और 2012 में लूट की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करा चुका है।
बाइट–स्मृतिक राजनाला डीसीपी क्राइम
