डिप्टी CM अरुण साव की पहल

डिप्टी CM अरुण साव की पहल

इंटरनेशनल क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल आज रायपुर पहुंची और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की आवासीय हॉकी अकादमी के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव तथा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की पहल पर आयोजित इस प्रेरणा कार्यक्रम में बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इंटरनेशनल क्रिकेटर को अपने बीच पाकर जनजातीय क्षेत्रों से आए युवा हॉकी खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।”मेहनत करो, भगवान भी मदद करेगा”हरलीन देओल ने खिलाड़ियों के साथ आत्मीय संवाद किया और अपने संघर्ष से सफलता तक के सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने खिलाड़ियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा -आप मेहनत कीजिए, अपने लक्ष्य के लिए पूरी लगन से प्रयास कीजिए। भगवान भी आपकी मदद करेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखिए और देश के लिए खेलने का सपना जरूर देखिए।

हरलीन ने कहा कि अकादमी में जो सुविधाएं, ट्रेनिंग और कोच मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। बड़ा लक्ष्य तय करें, अनुशासन के साथ रोज अभ्यास करें और भारतीय टीम की जर्सी पहनने का सपना देखें।क्रिकेट और हॉकी का एक ही मंत्र – अनुशासन और टीम भावनाभले ही क्रिकेट और हॉकी दो अलग खेल हैं, लेकिन दोनों में जीत के लिए फिटनेस, मानसिक मजबूती, टीम भावना और दबाव में बेहतर करने की क्षमता सबसे जरूरी है। हरलीन ने बच्चों को बताया कि सिर्फ प्रतिभा काफी नहीं है, कड़ी मेहनत, धैर्य, अनुशासन और रोज खुद को बेहतर करना ही इंटरनेशनल लेवल तक ले जाता है।उन्होंने बच्चों को सिखाया कि अपनी कमियों को पहचानो, असफलता से डरो मत, उससे सीखो और हर दिन पिछले दिन से बेहतर प्रदर्शन करो।बस्तर-सरगुजा के बच्चों के लिए बनी प्रेरणाइस अकादमी में प्रदेश के दूर-दराज के जनजातीय क्षेत्रों बस्तर, सरगुजा से आए प्रतिभाशाली बच्चे रहकर ट्रेनिंग ले रहे हैं। घर से दूर रहकर देश के लिए खेलने का सपना देख रहे इन बच्चों के लिए हरलीन से मिलना किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था।हरलीन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि गांव से आना या संसाधनों की कमी सपनों की राह में रुकावट नहीं है। अगर मेहनत और आत्मविश्वास है तो बस्तर का बच्चा भी टीम इंडिया तक पहुंच सकता है।कार्यक्रम के अंत में हरलीन ने हर एक खिलाड़ी के साथ फोटो खिंचवाई, बातचीत की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।खेल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उनमें देश के लिए खेलने का जज्बा मजबूत होता है।