ट्रैफिक संभालने के साथ अपराधियों को भी पकड़ा ट्रेफिक पुलिस ने

 

रायपुर के 13 ट्रैफिक जवानों को कमिश्नर ने किया सम्मानित,

रायपुर ट्रेफिक पुलिस सिर्फ सड़को पर यातायात सम्हालते सीटी नहीं बजाती  बल्क अपराधियों को भी समय बर दबोच लेती है। यहां की यातायात पुलिस सिर्फ चालान काटने तक सीमित नहीं है। रायपुर में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान अपराधियों को पकड़ने और मानवता दिखाने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया है।

पिछले एक हफ्ते में ट्रैफिक पुलिस ने 4 अलग-अलग मामलों में उत्कृष्ट कार्य किया है। लावारिस नवजात को बचाया, आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा 13 अक्टूबर को पचपेड़ी नाका थाने के निरीक्षक गोविंद प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक कुलेश्वर राजपूत, आरक्षक सुनील क्षत्रिय, गोपाल सिंह राजपूत और विजय कुमार सेन राज्यपाल के प्रवास के दौरान राजेंद्र नगर अंडर ब्रिज पर वीवीआईपी ड्यूटी में थे। दोपहर 2:30 बजे मदर टेरेसा मिशनरीज के गेट के पास एक युवक नवजात को छोड़कर भाग रहा था। टीम ने मानवता दिखाते हुए नवजात को तुरंत नवकार हॉस्पिटल में भर्ती कराया और आरोपी रफीक शेख निवासी गोंदिया को दौड़ाकर पकड़कर टिकरापारा थाने के हवाले किया।

इसी तरह  लूट का मोबाइल और 700 रुपये बरामद कराने के मामले 14 अक्टूबर को भनपुरी थाने के प्रधान आरक्षक विजय मार्कण्डेय, आरक्षक भरथरी बंजारे, संदीप राठौर और सतीश वर्मा बंजारी मंदिर में ड्यूटी पर थे। बिना नंबर प्लेट की बाइक CG 07BX 4795 को रोका। तभी प्रार्थी धनीराम चंद्रा ने बताया कि इसी चालक ने उसका मोबाइल और 700 रुपये छीन लिए हैं। तलाशी में मोबाइल मिला, जिसे वापस दिलाया गया और आरोपी करण पाल को खमतराई पेट्रोलिंग को सौंपा गया।  नकली शराब की सूचना पर चोरी का मोबाइल बरामद भी कराया ।14 अक्टूबर को ही पंडरी क्षेत्र में निरीक्षक अमित पद्मशाली, प्रधान आरक्षक श्रीकांत मिश्रा और आरक्षक रमेंद्र वर्मा पेट्रोलिंग कर रहे थे। शराब दुकान के पास सूचना मिली कि एक व्यक्ति बोतल में चाय पत्ती-पानी मिलाकर नकली शराब बेच रहा है। पकड़ने पर उसके पास से 15 हजार का रेडमी मोबाइल मिला, जो चोरी का निकला। आरोपी को देवेंद्र नगर पेट्रोलिंग को सौंपा गया। उर्स मेले में चाकू लहरा रहे ई-रिक्शा चालक को पकड़ा 8 अक्टूबर को एवरग्रीन चौक में उर्स मेले की ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ललित कुमार साहू को सूचना मिली कि ई-रिक्शा में एक व्यक्ति चाकू लहरा रहा है। जवान ने दौड़ाकर ई-रिक्शा पकड़ा और आरोपी को गोलबाजार थाने के हवाले किया।

कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि यातायात पुलिस का मुख्य काम ट्रैफिक व्यवस्था है, लेकिन ड्यूटी के दौरान अपराध दिखने पर तत्काल कार्रवाई करना उनकी सजगता का परिचायक है। ऐसे कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले और DCP ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा भी मौजूद रहीं।डीसीपी ट्रेफिक के नेत्रित्व में पुरी यातायात की टीम अपराधियों को दबोचनें से लेकर व्यस्त ट्रेफिक को सम्हालनें में अहम भूमिका अदा कर रहें है। जिसकी तारीफ भी शहर में  हो रही है।