फरार भाजयुमो नेता गिरफ्तार

रायपुर—रायपुर गिरफ्तारी को लेकर चल रहे आरोप प्रत्यारोप के बीच सभी अटकलों का विराम लगाते हुए आखिर कार भाजयुमो के नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुढ़ियारी थाने में हंगामा और टीआई से बासलूकी ल मामले में एफआई आर दर्ज होने के बाद नेता भागे भागे फिर रहे थे। जिसे गिरफ्तार कर के रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई  की है अब भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी को पुलिस के  गिरफ्त में है। उसे जेल भेज दिया गया है। शुभांकर पर गुढ़ियारी थाना परिसर में तोड़फोड़ करने और थाना प्रभारी के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगे थे. सितंबर माह से आरोपी शुभांकर द्विवेदी फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस ने चंगोराभांटा इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया।

सरदार के भेष में मिला

आज जब पुलिस ने उसे चंगोराभाटा इलाके से गिरफ्तार किया तो वह सरदार की वेशभूषा में नजर आया।बता दें इस मामले में साहू समाज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, वहीं कांग्रेसियों ने भी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया था।इस मामले में साहू समाज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं कांग्रेसियों ने भी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।एडीसीपी आदित्य पाण्डेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

लगातार दे रहा था पुलिस को चकमा

थानें में हंगामें के बाद फरार चल रहा था। इस दौरान पुलिस अलग अलग राज्यों में टीम भेज कर उसकी तलाश कर रही थी। एक विशेष टीम आरोपी से जुड़े लोगों पर पैनी नजर रखी थी। पुलिस का सूचना तंत्र आखिर में काम आया और आज लगभग एक माह बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी से साफ हुआ

पुलिस पर दोहरे मापदण्ड अपनाने के आरोप विपक्षा लगा रहा था। जिसे लेकर प्रदर्शन भी हुआ था। चूकि जिस थाना प्रभारी के साथ अभद्रता करने के आरोप भाजयुमो के नेता पर लगा था वह साहू समाज से आता है। साहू समाज के लोगों ने इसे लेकर प्रदर्शन भी किया था। इस गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि पुलिस अपराध करने वाले या थाना में किसी तरह की बदसलूकी करनें वालों का बख्शा नहीं जाएगा।