रायगढ़ के लिए गर्व का क्षण- अनुप का हुआ क्रिकेट में चयन,

अनूप चौबे का छत्तीसगढ़ अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन
रायगढ़ जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। महज 16 वर्ष से कम आयु वर्ग (अंडर-16) में अनूप चौबे का चयन छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है। इस उपलब्धि पर जिले में हर्ष का माहौल है।अनूप 14 नवंबर को लखनऊ में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत छत्तीसगढ़ टीम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।उनकी मेहनत, लगन, प्रतिभा और समर्पण ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को साकार किया है। यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व की बात है।सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि अनूप क्रिकेट के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करें, अपने जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें तथा भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर देश का गौरव बढ़ाएं।अनुप के इस उपलब्धी के लिए उनके परिजनों सहित दोस्तों ने खुशी जाहिर की है।
