छत्तीसगढ़ में 2027 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी,

 

छुट्टी आकड़ो पर एक नजर….ग्राफिक्स में…

होली मार्च में, दिवाली 29 अक्टूबर को; 4 बड़े त्योहार रविवार को

रायपुर छत्तीसगढ़ में अगले साल की छुट्टियों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और आम लोगों के लिए बड़ी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने वर्ष 2027 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह अधिसूचना 27 अक्टूबर 2026 को राजपत्र में प्रकाशित हुई है, जिस पर सचिव अविनाश चंपावत के हस्ताक्षर हैं। सरकार ने इस साल कुल 15 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं, जबकि पिछले साल की तुलना में 5 छुट्टियां कम हुई हैं क्योंकि 4 बड़े त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं।

मार्च में त्योहारों की भरमार,

होली 22 मार्च को2027 में छुट्टियों की शुरुआत गणतंत्र दिवस 26 जनवरी (मंगलवार) से होगी। इसके बाद संत रविदास जयंती 20 फरवरी (शनिवार) और महाशिवरात्रि 6 मार्च (शनिवार) को पड़ेगी।मार्च में सबसे ज्यादा त्योहार हैं – ईद-उल-फितर 10 मार्च (बुधवार), होली 22 मार्च (सोमवार) और गुड फ्राइडे 26 मार्च (शुक्रवार)।दिवाली 29 अक्टूबर को, जन्माष्टमी अगस्त मेंअप्रैल में महावीर जयंती 19 अप्रैल (सोमवार) को, मई में बकरीद 17 मई (सोमवार) और बुद्ध पूर्णिमा 20 मई (गुरुवार) को रहेगी। मोहर्रम 16 जून (बुधवार) और कृष्ण जन्माष्टमी 25 अगस्त (बुधवार) को पड़ेगी।साल के अंत में गांधी जयंती 2 अक्टूबर (शनिवार), दिवाली 29 अक्टूबर (शुक्रवार) और क्रिसमस 25 दिसंबर (शनिवार) को मनाई जाएगी।1 अप्रैल को बैंक बंद, 4 त्योहार रविवार कोसरकार ने 1 अप्रैल (गुरुवार) को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के लिए भी अवकाश घोषित किया है, जो सिर्फ बैंकों और कोषालयों के लिए लागू होगा।इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद, 10 अक्टूबर को दशहरा और 14 नवंबर को गुरुनानक जयंती – ये चारों रविवार को पड़ रहे हैं। इसलिए इनके लिए अलग से सार्वजनिक अवकाश नहीं दिया गया है।

365  दिन में 130 दिन अवकाश

जारी छुट्टी की गणना करें तो 365 दिन के साल में 130 दिन अलग अलग अवकाश रहेगा। हालाकि इनमें कई एक्छिक छुट्टिया और शनिवार रविवार शामिल है। वहीं 235 दिन शासकीय कर्मचारियों को काम पर रहना होगा।बीते साल की अपेक्षा इस साल 5 छुट्टियां कम हुई है।