हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार

 

रायपुर/रायगढ़  क्या कोई अपने खानें के शौक के लिए किसी सो रहे इंसान की हत्या कर सकता है।  5 लोगों ने मिल कर एक यक्ति की हत्या इस लिए कर दी क्यो कि उनको बिरियानी खानी थी। हैरान कर देनें वाला मामला रायगढ़ की है। ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्याकांड का जूटमिल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में एक युवक और 4 नाबालिगों को पकड़ा है। वजह सुनकर आप हैरान रह जाएंगे, सिर्फ बिरयानी खाने के लिए पैसों का जुगाड़ करने के लिए इन लोगों ने लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अक्सर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर अकेले सो रहे लोगों को लूटते थे। 23 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे सभी नशे में थे। बिरयानी खाने की इच्छा हुई तो पैसे के लिए लूट की योजना बनाई। दो लड़के HF Deluxe मोटरसाइकिल CG 04 M 3674 से ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंचे, पीछे से 3 और आ गए। वहां फल दुकान के बगल सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास एक व्यक्ति नशे में सोया था। आरोपियों ने उसकी जेब से मोबाइल और रुपये निकालने की कोशिश की, तभी वह जाग गया और विरोध करने लगा। इसी दौरान एक नाबालिग ने अपने पास रखे बटन चाकू से सीने, कंधे, जांघ और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। जेब से 700 रुपये निकालकर आपस में बांट लिए।

24 घंटे में खुलासा, कपड़े-चाकू जब्त

24 अक्टूबर सुबह अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शॉर्ट पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 656/2026 धारा 103(1) BNS और बाद में संगठित अपराध की धारा 111 BNS जोड़ी गई।SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एडिशनल SP अनिल सोनी और थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर मिट्ठूमुड़ा, बजरंगपारा और सांगीतराई में दबिश देकर राजेश्वर सारथी उर्फ समारू 4 नाबालिग बालकों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बटन चाकू, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

बाइट– शशीमोहन सिंह एसएसपी रायगढ़