600 डिग्री का पिघला लोहा बना काल! दुर्ग के स्टील प्लांट में मजदूर जिंदा जला

 

रायपुर/छत्तीसगढ़… जिसे कहा जाता है स्टील का का गढ़ वह हादसे का गढ़ बनता जा रहा है। इस कटोरे में उबल रहा है मजदूरों का खून। दुर्ग के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट की ये तस्वीरें देखिए. 600 डिग्री पर पिघला हुआ लोहा गिर गया और वह बूरी तरह झुलस कर मौत के मूह में समा गया यहां इंसान की जान की कीमत मजदूरी से भी  सस्ती।

मशीन का नोजल अचानक नीचे आया… और पिघला लोहा सीधा मजदूर पर गिरा। ये जो धुंधली तस्वीर में भागता हुआ साया देख रहे हैं… ये कोई स्टंट नहीं है। ये हैं संतोष, बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले। ठेकेदार के भरोसे यहाँ पेट पालने आए थे, आग की लपटों में घिरकर सीढ़ियों से नीचे भागे… साथी देखते रहे, कोई सेफ्टी सूट नहीं, कोई फायर प्रोटोकॉल नहीं।

 

और यही है छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों की असली तस्वीर

करोड़ों की मशीनें हैं, अरबों का टर्नओवर है, लेकिन मजदूर के लिए एक फायर-प्रूफ जैकेट तक नहीं। सेफ्टी ऑडिट फाइलों में होता है, जमीन पर सिर्फ लापरवाही।सवाल ये है – क्या एक ठेका मजदूर की जान इतनी सस्ती है कि उसे यूं जलने के लिए छोड़ दिया जाए? प्लांट में सायरन तक नहीं बजा, एम्बुलेंस तक नहीं थी। साथी मजदूरों ने रेत और बोरियों से आग बुझाई।

अस्पताल में तोड़ा दम,

गंभीर रूप से झुलसे संतोष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अंजोरा चौकी में मर्ग कायम है, पुलिस जांच की बात कह रही है। लेकिन हर बार की तरह कंपनी प्रबंधन का मुंह बंद है। ना कोई बयान, ना कोई मुआवजा, ना कोई जिम्मेदारी।

कॉलानी बिछा कर उद्योगपतियों का स्वागत,

इन्वेस्टर मीट में उद्योगपतियों को लाल कालीन बिछाती हैं, लेकिन उस कालीन के नीचे मजदूरों की चीखें दब जाती हैं। ये हादसा नहीं, हत्या है… लापरवाही की हत्या। और जब तक लापरवाह उद्योगपतियों पर हत्या का केस दर्ज नहीं होगा, तब तक ये 600 डिग्री का लोहा ऐसे ही गरीबों को जलाता रहेगा।