जोंकी गांव में रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार, 16300 नगद जब्त
रायपुर / बिलासपुर दीपावली शुरु होने से पहले जूआरी सक्रीय हो गए है। 52 पत्ती के साथ जूआ खेलते 10 आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मूखबीर की सूचना पर रेड की कार्रवाई की और रंगे हाथों जूआरियों को दबोचा है। पुलिस ने मौके से फड़ से और जुआरियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और 16,300 रुपये नगद जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जोंकी में कुछ लोग जुआ का फड़ लगाकर पैसे की हार-जीत कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिन्दे के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर रेड की, जहां 10 लोग जुआ खेलते पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपी
मुकेश केंवट मंगला, सरोज कुमार डोम, नितिन पटेल ,शशीकांत पटेल ,सरजू ,जितेंद्र कौशिक ,आनंद पटेल ,आकाश रजक श्रवण कुमार केंवट ,रामायण पटेल को गिरफ्तार किया है। जूआरियों के पास से 16 हजार 300 रूपय और ताश जप्त किया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिन्दे एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
