उरला के फैक्ट्री में बड़ी आग मचा हड़कंप

रायपुर,,उरला औद्योगिक क्षेत्र एक बार फिर आग की लपटों से हड़कंप बज गया है सारे सेफ्टी दावों की पोल खुल गई है। उरला स्थित Porwal Tar Products फैक्ट्री में दूसरी बार भीषण आग लगने की घटना ने पूरे औद्योगिक इलाके में हड़कंप मचा दिया है। टार प्रोडक्ट जैसी ज्वलनशील फैक्ट्री में बार-बार आग लगना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है।
दूसरी बार आग, फिर वही सवाल,
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में इससे पहले भी आग लग चुकी है। उस वक्त भी फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। सवाल यह है कि पहली घटना से सबक क्यों नहीं लिया गया? फैक्ट्री प्रबंधन ने सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त करने के लिए क्या किया? मजदूरों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए? जमीनी हकीकत तो यही कहती है कि पहली आग के बाद भी कोई ठोस सुधार नहीं हुआ, नतीजा दूसरी बार फिर आग धधक उठी।
मजदूरों की जान खतरे में,
टार और केमिकल जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों का काम होता है। ऐसी फैक्ट्री में एक छोटी सी चिंगारी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बार-बार आग लगने से वहां काम करने वाले मजदूरों की जान हर पल जोखिम में है। अगर आग के समय मजदूर अंदर फंस जाते तो बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था।
बड़े उद्योगों में फायर सेफ्टी भगवान भरोसे,
यह सिर्फ Porwal की कहानी नहीं है। राजधानी रायपुर के बड़े उद्योगों में यह तीसरी बड़ी आग की घटना है। हकीकत यह है कि उरला, सिलतरा जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में फायर सेफ्टी का इंतजाम कागजों में ही है। जब-जब आग लगती है, तब-तब फायर फाइटरों को घंटों संघर्ष करना पड़ता है, तब जाकर आग बुझती है।
सूत्र बताते हैं कि जब TRF और फैक्ट्री विभाग की टीमें निरीक्षण पर जाती हैं, तो मौके पर सेफ्टी मानकों का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा जाता। न प्रॉपर फायर एक्सटिंग्विशर, न अलार्म सिस्टम, न इमरजेंसी एग्जिट का प्लान। सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है।
विभागों की निगरानी पर सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल संबंधित विभागों पर उठ रहा है। फैक्ट्री इंस्पेक्शन, प्रदूषण विभाग, फायर सेफ्टी विभाग – आखिर इनकी निगरानी कहां है? क्या NOC देने के बाद कभी फैक्ट्री की जांच होती है? क्या सुरक्षा ऑडिट होता है? या फिर हादसे का इंतजार किया जाता है?
क्या होगी कार्रवाई?
बार-बार आग लगने के बाद भी अगर जिम्मेदारी तय नहीं हुई, तो अगली बार कोई बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता। जरूरत है कि प्रशासन मामले की स्वतंत्र जांच कराए, फैक्ट्री के सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट सार्वजनिक करे और लापरवाह प्रबंधन और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे। नहीं तो उरला औद्योगिक क्षेत्र यूं ही आग का गोदाम बना रहेगा।
