बाथरूम से वीडियो बनाते तीन गिरप्तार

रायपुर- राजधानी रायपुर में एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोलबाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री मार्केट बांसटाल इलाके में मोहल्ले की ही लड़कियों और महिलाओं को नहाते समय चोरी-छिपे कैमरे में कैद किया जा रहा था। इस घिनौने खेल का खुलासा होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोलबाजार पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 24 घंटे के अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

 

मोबाइल चेक किया तो उड़े होश

4 लड़कियों के वीडियो मिला मोबाइल में। पूरा मामला तब सामने आया जब एक पीड़िता को अपने ही मोहल्ले के नाबालिग लड़के पर शक हुआ। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत में बताया कि वह जब अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी, तभी उसी मोहल्ले के नाबालिग लड़के ने चुपके से वीडियो बना लिया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए नाबालिग के दोस्त लक्की तंगील का मोबाइल चेक किया तो उसके होश उड़ गए।मोबाइल में सिर्फ उसकी ही नहीं, बल्कि मोहल्ले की 3 अन्य लड़कियों के भी नहाते समय के अश्लील वीडियो सेव मिले। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़का वीडियो बनाता था और फिर अपने दो दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को फॉरवर्ड कर देता था। तीनों आपस में ये वीडियो शेयर कर रहे थे।शिकायत पर तुरंत FIR, IT एक्ट भी लगा पीड़िता की शिकायत पर थाना गोलबाजार पुलिस ने अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत धारा 77 BNS और 66-E IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामला महिलाओं की निजता और सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण DCP सेंट्रल जोन के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित की।

कौन हैं आरोपी

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। कृष्णा लंगोटे रोहिणी मंदिर के पास, बांसटाल, शास्त्री मार्केट का रहनें वाला। लक्की तंगील शीतला मंदिर के सामने, मुर्गी दुकान के पास, बांसटाल

एक विधि से संघर्षरत किशोर – जिसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिसमें कई अश्लील वीडियो मिले हैं। फिलहाल दोनों बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, वहीं नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इन वीडियो को कहीं और वायरल या बेचा तो नहीं गया है।