ABVP  का हल्लाबोल निकाली- अराजकता रोको रैली

रायपुर छत्तीसगढ़ में दो छात्र गूट अपनी अपनी नीतियो को लेकर सड़को पर है। एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP आमने-सामने आ गए हैं। एनएसयूआई द्वारा अलग-अलग मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलनों के जवाब में अब ABVP ने उसे अराजकता करार देते हुए अराजकता रोको लोकतंत्र अपनाओ अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। अभाविप रायपुर महानगर द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में 135 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। परिषद का आरोप है कि आंदोलन के नाम पर लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर भ्रामक प्रचार और अराजक गतिविधियां की जा रही हैं।इन घटनाओं के विरोध में ABVP सड़क पर ABVP ने कई मुद्दों का जिक्र किया SIR और मतदाता सूची विवाद पर भ्रामक जानकारी फैलाने,प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक भाषा के कथित प्रयोग, IGKV के कुलसचिव को थप्पड़ मारने की धमकी देने,पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ दुर्व्यवहार,और दिल्ली में NSUI द्वारा संविधान की प्रस्तावना जलाने की घटना।परिषद ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन वह संवैधानिक मर्यादा और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

ABVP नेताओं ने क्या कहा?

प्रदेश सह मंत्री प्रथम राव फुटाने ने कहा – लोकतंत्र में आंदोलन हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन इसका उपयोग जनहित, राष्ट्रहित और सरकार की गलत नीतियों के विरोध में होना चाहिए। आंदोलन के नाम पर हिंसा, धमकी, भ्रामक प्रचार, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किसी भी हाल में उचित नहीं है।महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा आंदोलन का उद्देश्य अपमान नहीं, सकारात्मक परिवर्तन होना चाहिए। चाहे सरकार की नीतियों का विरोध हो या विद्यार्थियों के हक की लड़ाई, हमारा मार्ग सत्य, संविधान, शांति और राष्ट्रहित का होना चाहिए। असहमति का सम्मान जरूरी है, लेकिन तरीका मर्यादित होना चाहिए।”प्रदर्शन में महानगर छात्रा प्रमुख हर्षित कौर के साथ प्रवीण, संकल्प, सुनय, भूषण, खुशबू, साक्षी, काजल, शिवम, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।