IGKV के MIS पोर्टल से ग्रेस मार्क्स गायब,छात्रों में हड़कंप

रिवैल्युएशन में Applied Successfully’ के बाद भी नहीं मिल रहा कन्फर्मेशन,
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय IGKV के छात्र इन दिनों भारी परेशानी में हैं।उच्छ शैक्षणिक संस्थान भले ही है मगर छात्र छात्राओं की आम परेशानियों को दूर नहीं कर पा रहे है। यहां की अव्यवस्था कम होने का नाम नहीं ले रहा। छात्रों की परेशानी एक के बाद एक बढ़ते जा वराही है।विश्वविद्यालय के MIS पोर्टल में तकनीकी खामियों के चलते हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इसे लेकर भारत A4A स्टूडेंट्स वेलफेयर, रायपुर ने 16 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय के को ज्ञापन सौंपा है। अब एक बार फिर छात्र छात्राओं के मन में गुस्से का गुबार भर गया है। आंदोलन कभी भी हो सकता है।

क्या हैं मुख्य समस्याएं? ज्ञापन में 4 बड़ी गड़बड़ियों का जिक्र है ,
रिवैल्युएशन में भारी कन्फ्यूजन, छात्र जब ऑनलाइन रिवैल्युएशन के लिए आवेदन करते हैं तो स्क्रीन पर Applied Successfully का मैसेज तो आता है, लेकिन उसके बाद भी Update का बटन बार-बार दिखता रहता है। इससे पता ही नहीं चल रहा कि आवेदन अंतिम रूप से स्वीकृत हुआ या नहीं। छात्र भ्रम और भय में हैं।
पात्र छात्रों को ग्रेस मार्क्स नहीं मिल रहे नियम के मुताबिक ग्रेस मार्क्स Grace Marks के पात्र होने के बावजूद कई छात्रों की पोर्टल आईडी में ग्रेस मार्क्स शो नहीं हो रहे हैं। इस वजह से वे अनुचित रूप से अनुत्तीर्ण या बैक श्रेणी में दिख रहे हैं।
पोर्टल पर गलत मैसेज जब छात्र ग्रेस मार्क्स के लिए आवेदन करते हैं तो पोर्टल बिना स्पष्ट कारण के Not Eligible for Grace or Contact to MIS Teamदिखा रहा है, जबकि वे शैक्षणिक आदेशों के तहत पूरी तरह पात्र हैं।
भविष्य पर संकट,
अंतिम तिथि निकलने के कारण छात्र पिछले कई दिनों से तनाव में हैं। उनके अगले सत्र और शैक्षणिक भविष्य पर गहरा संकट उत्पन्न हो गया है।
छात्रों की मांग,
A4A Agriculture एवं समस्त कृषि छात्रों की ओर से पुरजोर मांग की गई है कि इन सभी तकनीकी समस्याओं की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर MIS पोर्टल में सुधार किया जाए, पात्र छात्रों को नियमानुसार ग्रेस मार्क्स दिए जाएं और रिवैल्युएशन आवेदन का स्पष्ट Confirmation Status सुनिश्चित किया जाए।
समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थियों में असंतोष और अधिक बढ़ सकता है। छात्र संघ ने दो टूक कहा है कि किसी भी छात्र छात्राओं का भविष्य पोर्टल की वजह से अव्यवस्था के चलते खराब हुआ तो आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
